Header Ads

कृषि कानून: आज पंजाब में राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली, 5000 ट्रैक्टर किए जाएंगे शामिल

मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि विधेयकों को किसान विरोधी बताते हुए जहां पूरे देश में विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 4 अक्टूबर को पंजाब में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। यह रैली 4 अक्टूबर को आरंभ होकर 6 अक्टूबर को समाप्त होगी। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार इस रैली में लगभग 5 हजार ट्रैक्टर तथा हजारों किसान जुटेंगे। रैली के लिए पंजाब सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली है। रैली में सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत इंतजाम किए गए हैं। लगभग दस हजार से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी रैली में लगाई गई है।

Delhi NCR में पराली से हवा हुई खराब, अक्टूबर के मध्य प्रदूषण से दम घुटने की आशंका

त्यौहार पर देश को दहलाने के लिए आए 4 युवक गिरफ्तार, टारगेट पर थे कई बड़े नेता

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, सांसद, विधायक भी होंगे शामिल
माना जा रहा है कि राहुल गांधी की इस प्रस्तावित रैली में कांग्रेस के सभी बड़े नेता, मंत्री, विधायकों को भी शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, पंजाब के सभी कांग्रेसी विधायक, सांसद, अन्य नेता एवं कार्यकर्ता तथा कांग्रेस महासचिव हरीश रावत भी शामिल होंगे। यह रैली पंजाब के मोगा से आरंभ होकर हरियाणा होते हुए दिल्ली में पहुंचेगी।

4 अक्टूबर को मोगा से आरंभ होकर 6 अक्टूबर को गंतव्य स्थल तक पहुंचेगी रैली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल गांधी की अगुवाई में रैली आज पंजाब के मोगा के निहाल सिंह वाला के बदनी कलां में सुबह 11 बजे आरंभ होगी। इसके बाद लुधियाना, जगराओ, चकर, होते हुए रैली रायकोट में एक जनसभा के साथ समाप्त होगी। अगले दिन अर्थात् 5 अक्टूबर को रैली बरनाला चौक, संगरूर से आरंभ होकर पटियाला पहुंचेगी जहां एक जनसभा के साथ संपन्न होगी। रैली के आखिरी दिन पटियाला में एक जनसभा से पुन: रैली आरंभ होकर अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.