दोषियों के वकील एपी सिंह को सोशल मीडिया पर पड़ रही हैं गालियां, निर्भया को लेकर कही थी शर्मनाक बात

नई दिल्ली। 7 साल के इंतजार के बाद आखिरकार निर्भया गैंगरेप केस में इंसाफ की घड़ी आकर चली गई। शुक्रवार तड़के दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगरेप के चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। जहां एक तरफ चारों दरिंदों को फांसी दिए जाने के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ दोषियों के वकील एपी सिंह सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अभी तक नहीं पचा पा रहे हैं। गुरूवार को कोर्ट के फैसले के बाद एपी सिंह ने निर्भया को लेकर इतना आपत्तिजनक कॉमेंट किया कि लोग अब उन्हें मारने-पीटने पर उतारू हैं।

चारों दोषियों को फांसी के बाद निर्भया की मां बोलीं- आज मेरी बेटी को इंसाफ मिला और मैंने मां का धर्म पूरा किया

एपी सिंह का आपत्तिजनक बयान

आपको बता दें कि एपी सिंह ने गुरूवार को पवन और अक्षय की याचिका खारिज होने के बाद मीडिया को ये बयान दिया था कि निर्भया की मां को ही नहीं मालूम था कि उनकी बेटी रात 12.30 बजे तक कहां थी, क्या कर रही थी? एपी सिंह ने कहा कि उस कारण को आप कैसे भूल सकते हैं? इस बयान को देने के बाद एपी सिंह मौके से भागते हुए दिखाई दिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.