सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- आज संकल्प लें, दूसरी निर्भया नहीं होने देंगे

नई दिल्ली। निर्भया रेप केस ( Nirbhaya Rape Case ) में आरोपियों को शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे फांसी की सजा मिलने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) ने राहतभरा दिन बताया है। फांसी की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद कहा कि आज हम सभी लोगों के लिए संकल्प लेने का दिन है। देशवासियों को आज संकल्प लें कि दूसरी निर्भया नहीं होने देंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे सिस्टम में बहुत खामियां हैं। न्यायिक व्यवस्था ( Judicial System ) सहित सभी क्षेत्रों में सुधार ( Reform ) की जरूरत है। इस दिशा में सभी को मिलकर कदम उठाने की जरूरत है।

2012 के दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के पिता बद्रीनाथ सिंह ( Badrinath Singh ) ने दोषियों को फांसी की सजा मिलने के बाद विक्ट्री साइन दिखाते हुए कहा कि आज हमारी जीत है। यह दोषियों को फांसी की सजा मीडिया, समाज और दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) की वजह से हुआ है। आप समझ सकते हैं कि मेरी मुस्कान से मेरे दिल के अंदर क्या है।

Nirbhaya case: NWC की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने फांसी को बताया उदाहरण सेट करने वाला, मालीवाल

उन्होंने कहा कि आज दिन मेरे लिए राहत और सुकून का दिन है। सात साल की कानूनी लड़ाई के बाद निर्भया के दोषियों सजा मिली है। इस घटना से लोगों का न्याय प्रणाली में भरोसा जगेगा।

बता दें कि निर्भया रेप केस के चारों दोषियों को आखिरकार फांसी दे दी गई है। चारों दोषियों को दिल्ली के तिहाड़ जेल में सुबह 5.30 बजे फांसी के तख्ते पर लटकाया गया। निर्भया के दोषियों को फांसी पर पवन जल्लाद ( Jallad ) ने लटकाया। चारों को एक साथ फांसी देकर पवन ने रिकाॅर्ड बनाया है। इससे पहले तिहाड़ जेल में एक साथ चार फांसी नहीं दी गई थी।

कांग्रेस का रंजन गोगोई पर हमला, पूर्व सीजेआई को राज्यसभा सदस्य नहीं बनना चाहिए



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.