श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का बड़ा ऐलान, कोरोना के चलते स्थगित हुए सभी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट
कोलंबो। कोरोना वायरस ( CoronaVirus ) के चलते पूरी दुनिया में ऐहतियात बरती जा रही है। खेल के कई बड़े आयोजनों को रद्द या फिर स्थगित किया जा चुका है। इस बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी एक बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल, श्रीलंका में सभी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंटोंं को स्थगित कर दिया गया है। इतना ही नहीं श्रीलंका सरकार नेे शुक्रवार शाम छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू की भी घोषणा कर दी।
राष्ट्रपति कायार्लय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि सभी देशवसियों को इसका पालन करना चाहिए और इस अवधि में घरों में रहना चाहिए। कोरोनावायरस के कारण श्रीलंका ने अपने सभी घरेलू क्रिकेट मैचों को स्थगित कर दिया है ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके। वेबसाइट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका में शुक्रवार को सप्ताह के अंत में कर्फ्यू लगाया ताकि कोरोनावायरस को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सके।
श्रीलंका के एक घरेलू मैच से इस बीमारी के फैलने की चर्चा है। दरअसल एस. थॉमस कॉलेज और रॉयल कॉलेज के बीच 12 से 14 मार्च के बीच खेले गए मैच में मौजूद हजारों दर्शकों में से एक दर्शक की कोरोनावायरस की जांच पोजिटिव आई है। इस शख्स से जो भी संपर्क में आया था उसने अपने आप को अलग-थलग कर लिया है।
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षा ने मंगलवार को ही रॉयल थॉमेन मैच को रद्द करने को कहा था कि लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। डॉक्टरों को डर है कि इस मैच के कारण इस बीमारी काफी लोगों में घर कर सकती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment