BBL 2020: मार्कस स्टॉयनिस ने बनाया लीग का सबसे बड़ा स्कोर, मैदान पर हुई चौके-छक्कों की बारिश
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस की एक धमाकेदार पारी से बिग बैश लीग में जलजला आ गया है। दरअसल, मार्कस स्टॉयनिस ने लीग का सबसे बड़ा निजी स्कोर बना दिया है। रविवार को स्टॉयनिस ने मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलते हुए 79 गेंदों में 147 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
स्टॉयनिस ने मैदान पर की चौके-छक्कों की बारिश
मार्कस स्टॉयनिस ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ बिग बैश लीग के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली। स्टॉयनिस की पारी की बदौलत ही मेलबर्न स्टार्स को 44 रन से हरा दिया। स्टॉयनिस ने अपनी धमाकेदार पारी के दौरान मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 13 चौके और आठ छक्के लगाए। इंडियन प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 2020 सत्र की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था और फिर दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में उन्हें खरीद लिया।
वह भारत में आगामी तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं हैं। स्टोइनिस ने इस तरह दो साल पहले बनाए गए डार्सी शार्ट के रिकार्ड को तोड़ा जिसमें उन्होंने 69 गेंद में नाबाद 122 रन की पारी खेली थी। स्टोइनिस और हिल्टन कार्टराइट (59) ने मेलबर्न स्टार्स को निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट पर 219 रन बनाने में मदद की।
भारत के बैटिंग कोच विक्रम राठौर बोले, टीम के लिए अच्छी है ये 'दुविधा'
इसके जवाब में सिडनी सिक्सर्स की टीम सात विकेट पर 175 रन ही बना सकी। आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी इस पारी को बेहतरीन करार दिया। स्टोइनिस आठ पारियों में 331 रन बनाकर बीबीएल के इस सत्र की सूची में शीर्ष पर चल रहे हैं। इस आस्ट्रेलियाई आल राउंडर का यह इस प्रारूप में पहला शतक है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment