अर्जुन कपूर @40, सलमान की बहन-भाभी को डेट किया:श्रीदेवी को मां नहीं माना, उनकी मौत के बाद सौतेली बहनों से सुधरे रिश्ते
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज 40 साल के हो गए हैं। अर्जुन उस परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसकी हिंदी सिनेमा में एक अलग ही पहचान है। हालांकि बाहर से अर्जुन की जिंदगी जितनी चकाचौंध भरी नजर आती है, अंदर से उतनी ही उतार-चढ़ाव से भरी रही है। साल 1996 में माता-पिता के तलाक का असर अर्जुन पर सबसे ज्यादा पड़ा और वे डिप्रेशन का शिकार हो गए। वहीं,
जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी से दूसरी शादी की तो उनके पिता से भी रिश्ते बिगड़ने लगे।
सिर्फ श्रीदेवी ही नहीं, अर्जुन का अपनी दोनों सौतेली बहनों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर से भी कोई खास रिश्ता नहीं था।
हालांकि श्रीदेवी का अचानक निधन हुआ, तो हालात बदल गए। अर्जुन ने अपने सारे गिले-शिकवे भुलाकर बड़े भाई का फर्ज निभाया।
इसके अलावा अर्जुन की लव लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहीं। उन्होंने सलमान खान की बहन और भाभी दोनों को डेट किया है।
आज, अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें…
Post a Comment