Header Ads

First Sun Eclipse 2023: जल्द लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इस राशि के लोगों के जीवन में मचाएगा उथल-पुथल

 


First Sun Eclipse 2023: Badly Affect the zodiac sign, Be Alert, do this: भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक सूर्य ग्रहण (Sun Eclipse 2023) के दौरान सूर्य अपनी उच्च राशि मीन में होंगे। वहीं सूर्य ग्रहण (Sun Eclipse 2023) के दो दिन बाद ही गुरु भी राशि परिवर्तन करेंगे। इसीलिए यह सूर्य ग्रहण (Sun Eclipse 2023) ज्योतिषीय गणना की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक साल का यह पहला सूर्य ग्रहण (Sun Eclipse 2023) भारत में दिखाई नहीं देगा। इसीलिए इसका भारत पर असर भी कम ही नजर आएगा। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव ऑस्ट्रेलिया, फिलीपिन्स, दक्षिणी प्रशांत महासागर और न्यूजीलैंड पर दिखाई देगा।


सूर्य ग्रहण 2023 का समय
भारतीय समय के मुताबिक साल का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा। सूर्यग्रहण का खग्रास समय 8 बजकर 7 मिनट पर होगा। सूर्यग्रहण का मध्य यानी परमग्रास समय सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर होगा। ग्रहण समाप्त का समय दोपहर 12 बजकर 29 मिनट रहेगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहेगी। इतना लंबा सूर्यग्रहण और उस पर सूर्य का अपनी राशि मेष में होना वैश्विक राजनीति में बड़ी उथल-पुथल मचाने वाला साबित हो सकता है।

सूर्य ग्रहण पर इन राशियों पर मंडराएंगे संकट के बादल रहना होगा सतर्क

सूर्य ग्रहण का मेष राशि पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर प्रभाव की बात की जाए, तो साल के पहले सूर्य ग्रहण से मेष राशि के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। मेष राशि में ही सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है ऐसे में सूर्यग्रहण के प्रतिकूल प्रभाव से भी इसी राशि के लोगों को जूझना पड़ेगा। इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहना होगा। इस दौरान इस राशि के लोगों को इस अवधि में किसी भी जोखिम वाले कार्य को करने से बचना चाहिए। सूर्य ग्रहण के बाद आपको आर्थिक मामलों और कॅरियर के मामले में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। हो सकता है कि आपको प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ न मिले। ऐसा होने से आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। जैसे ही गुरु आपकी राशि में आएंगे आपको राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

No comments

Powered by Blogger.