Header Ads

कोरोना की रफ्तार हुई कम : बीते 72 घंटों में सबसे कम मामले, 6 राज्यों में 80 फीसदी नए केस

नई दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस की रफ्तार कम होती जा रही है। कोविड-19 के नए मरीजों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के नए 70 हजार 421 सामने आए है। यह आंकड़ा बीते 72 घंटों में सबसे कम आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी आंकड़ों के में यह जानकारी दी गई है। बीते 24 घंटों में 1 लाख 19 हजार 501 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे है। हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा। एक दिन 3 हजार 921 लोगों की मौत हुई है। देश में लगातार 32वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं।

 

यह भी पढ़ें :— एंटीबॉडी कॉकटेल लेने वाले 40 मरीजों पर दिखा असर, 24 घंटे में कोरोना के लक्षण ठीक होने का दावा

6 राज्यों में 80 फीसदी नए मामले
पिछले 24 घंटों में 6 राज्यों में ही 54,606 नए मामले दर्ज किए गए। तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी मामले मिले है। 72 दिनों में पहली बार कोरोना के नए मामले इतने नीचे गए हैं। झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से पहली बार रविवार को कोविड-19 से कोई मौत दर्ज नहीं की गई। हालांकि, बीते 24 घंटे में 239 और लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं, अधिकांश राज्यों में कोविड के मामलों और मौतों में गिरावट दर्ज करने के साथ, लॉकडाउन के नियमों में ढील दी जा रही है। जहां कोविड के नए केस में कमी नहीं आ रही है, वहां पर लॉकडाउन में कोई छुट नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें :— गुड न्यूज: बिना टेस्ट दिए बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, अब नहीं लगाने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर

अबतक 2 करोड़ 81 लाख 62 हजार 947 लोग स्वस्थ हुए
एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कोरोना के कुल 2 करोड़ 95 लाख 10 हजार 410 मामले सामने आए हैं। अब तक 2 करोड़ 81 लाख 62 हजार 947 कोरोना से पीड़ित स्वस्थ भी हुए हैं। हालांकि देशभर में मौत का आंकड़ा अब 3 लाख 74 हजार 305 पर जा पहुंचा है। फिलहाल देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 9 लाख 73 हजार 158 है। सरकार ने अब तक 25 करोड़ 48 लाख 49 हजार 301 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन के डोज दिए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, देश में 14 जून तक कुल 37,96,24,626 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जबकि सिर्फ 13 जून को 14,92,152 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

 

इन राज्यों में दी जा रही है ढील
— नई दिल्ली
— पंजाब
— हरियाणा
— असम
— तमिलनाडु
— कर्नाटक
— मध्य प्रदेश
— जम्मू और कश्मीर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.