चक्रवात Yaas ने ओडिशा सीमा को किया पार, गुरुवार को पहुंचेगा झारखंड

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब चक्रवात Yaas के खतरों से कई राज्य जूझ रहे हैं। ओडिशा में अपना प्रभाव दिखाने के बाद चक्रवात यास ओडिशा सीमा को पार कर गया है और अब गुरुवार (27 मई) को झारखंड पहुंचेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि चक्रवात यास बालासोर के दक्षिण में ओडिशा सीमा को पर कर गया है और कल (गुरुवार) सुबह झारखंड पहुंचेगा। आईएमडी के मौसम विज्ञान महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात के कारण पिछले 24 घंटों में ओडिशा में बेहद भारी बारिश हुई और राज्य के उत्तरी और तटीय हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने जानकारी देते हुए बताया कि चक्रवात यास अनुमानित 120-140 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बुधवार सुबह लगभग 9 बजे ओडिशा के धामरा और बालासोर के बीच लैंडफॉल किया। उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि दोपहर करीब 1 बजे तक चक्रवात यास का टेल एंड भी पूरी तरह से लैंडमास की ओर बढ़ जाएगा। यह धामरा और बालासोर के बीच लैंडफॉल बना रहा है।"
धीरे-धीरे कम हो जाएगी हवा की गति
बुधवार लगभग 12:30 बजे आईएमडी ने सूचित किया कि चक्रवात के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले तीन घंटों में धीरे-धीरे एक गंभीर चक्रवाती तूफान में और बाद के छह घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में कमजोर होने की संभावना है।
आईएमडी के प्रति घंटा बुलेटिन में कहा गया है, "हवा की गति धीरे-धीरे कम हो जाएगी। अगले तीन घंटों के दौरान 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 110 किमी प्रति घंटे और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 80 मील प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।"
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment