Header Ads

कोरोना से निपटने के लिए ओडिशा में 14 दिनों का लॉकडाउन लगाने का ऐलान, पांच मई से लगेंगे प्रतिबंध

नई दिल्ली। कोरोना के तेजी बढ़ते मामलों को लेकर ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने 14 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। राज्य में 5 मई से लेकर 19 मई तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है। इस दौरान लोगों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पालन करना होगा।

Read More: कोरोना से जंग के लिए दुनियाभर से मिल रही मदद, अमरीका की तीसरी खेप भारत पहुंची

पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाया

ओडिशा के मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा ने निर्देश दिए हैं की सप्ताहांत को छोड़कर सभी अन्य दिनों में जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आदेश के अनुसार पांच मई (बुधवार) 2021 की सुबह पांच बजे से 19 मई (बुधवार) 2021 तक पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाया जाएगा।

आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि लोगों को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक घरों से 500 मीटर दूरी पर जरूरी चीजों को खरीदने की अनुमति होगी। सप्ताहांत में वे केवल चिकित्सीय सेवा के लिए ही घर से निकल पाएंगे।

Read More: कर्नाटक: लॉकडाउन के बीच लोगों को खरीददारी के लिए मिली दो घंटे अधिक की छूट

निर्देश में कहा गया है कि लॉकडाउन और सप्ताहांत बंद में किसी भी तरह का चुनाव संबंधी कार्य नहीं होगा। पिपिली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में शामिल कर्मियों की आवाजाही पर पाबंदी होगी।

कोरोना के 10413 नए मामले

गौरलतब है कि देश में एक दिन में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 3,689 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 2,15,542 तक पहुंच चुकी है। वहीं 3,92,488 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,95,57,457 हो गए हैं। महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, कर्नाटक, छत्‍तीसगढ़, गुजरात और राजस्‍थान में हालात बदतर होते जा रहे हैं। इन राज्‍यों में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक लोगों की जान जा रही है। ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना के 10413 नए मामले सामने आए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.