Header Ads

पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव का किया आगाज, कहा - यह वैश्विक शांति और विकास का उत्सव है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज किया। उन्होंने कहा कि 75 साल का यह उत्सव स्वाधीनता की परछाई है। उन्होंने अमृत उत्सव को वैश्विक शांति और और विकास का उत्सव करार दिया। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए एक ऐतिहासिक पल है। हम सब इस पल के गवाह बन रहे है और इतिहास का हिस्सा भी।

दांडी मार्च से गांधी ने आजादी का नजरिया साफ किया था

अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा लग रहा जैसे तीर्थों का संगम हुआ है। यह गौरवशाली और ऐतिहासिक पल है। आज से चरखा अभियान शुरू किया गया है। ये वैश्विक शांति और विकास का महोत्सव है। पीएम मोदी ने कहा कि गांधी जी की दांडी यात्रा ने अपनी आजादी को लेकर भारत के नजरिए को पूरी दुनिया तक पहुंचा दिया। बापू की दांडी यात्रा में भारत के स्वभाव और भारत के संस्कारों का समावेश था।

आजादी के वीर जवानों को नमन करता हूं

उन्होंने आजाद भारत के निर्माण में शामिल लोगों को नमन करते हुए कहा कि मैं बापू के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं सभी वीर जवानों को नमन करता हूं जिन्होंने आजादी की लड़ाई शहादत पाई। उनको भी नमन करता हूं जो लोग भारत को यहां तक लाए हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबरमती आश्रम पहुंचे और साबरमती आश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही विजिटर बुक में संदेश लिखा।

गांधी ने आज के दिन ही शुरू की थी दांडी मार्च

बता दें कि विशेष दिन है। वर्ष 1930 में इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में दांडी यात्रा की शुरुआत हुई थी। आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘आजादी का अमृत महोत्सव’की शुरुआत भी पीएम साबरमती आश्रम से किया। वह साबरमती आश्रम से एक पदयात्रा को भी हरी झंडी दिखाएंगे जो अहमदाबाद के नवसारी से दांडी तक जाएगी। इस पदयात्रा में 81 लोग शामिल होंगे। लगभग 241 मील यानी 386 किलोमीटर की यह यात्रा पांच अप्रैल को समाप्त होगी। समाज के सभी वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे।

दांडी मार्च अमुत महोत्सव का हिस्सा

बता दें कि साल 2022 में 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके को यादगार बनाने के लिए देश में अभी से आजादी का ‘अमृत महोत्सव’ शुरू हो गया है। दांडी मार्च इसी महोत्सव का एक हिस्सा है, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी खुद दांडी पुल से प्रतीकात्मक दांडी यात्रा में शामिल हुए।

वोकल फार लोक पर तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें

आजादी का अमृत महोत्सव का उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्विट कर लोगों से अपील की कि लोकल प्रोडक्ट खरीदें और #VocalForLocal का उपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करें। अपने ट्विट में उन्होंने बताया कि साबरमती आश्रम में मगन निवास के पास एक चरखा स्थापित किया जाएगा। यह Aatmanirbharta से संबंधित प्रत्येक ट्वीट के साथ पूर्ण चक्र घुमाएगा। यह लोगों के आंदोलन के लिए भी एक उत्प्रेरक बन जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.