Header Ads

नए साल के जश्न पर बिरयानी बनी लोगों की पहली पसंद, Zomato पर हर मिनट आए 4000 से ज्यादा ऑर्डर्स

नई दिल्ली। कोरोना जैसी महामारी के बीच पूरी दुनिया नई उम्मीदों के साथ नए साल का जश्न मना रही है। भारत में भी नए वर्ष के स्वागत के लिए 31 दिसंबर को लोगों को जमकर जश्न मनाया। कुछ लोग घर के बाहर निकले तो कुछ लोगों ने घर पर रह कर ही एंजॉय किया।

इस जश्न में लोगों ने जमकर ऑनलाइन फूड ऑर्डर किए। इनमें बिरयानी लोगों की पसंद में सबसे आगे रही। ये जानकारी जोमैटो (Zomato) को सीईओ दीपेंद्र गोयल ने ट्वीट के जरिए दी।

लाल चींटियों की चटनी से होगा कोरोना वायरस का इलाज, कोर्ट ने आयुष मंत्रालय को दिया ये बड़ा आदेश

गोयल के ट्वीट के मुताबिक अब तक 1.4 लाख लाइव ऑर्डर्स आ चुके हैं। इसमें करीब 20 हजार बिरयानी और 16 हजार पिज्जा के ऑर्डर्स हैं। इनमें से करीब 40 फीसदी चीज पिज्जा हैं।

विदेशों से भी आए ऑर्डर
न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर भारत के बाहर भी ऑनलाइन ऑर्डर आए। विदेशों में रह रहे लोगों ने भारत में रह रहे लोगों के लिए फूड ऑर्डर किया। इनमें यूएई, लेबनान और तुर्की से लोगों ने भारत में रह रहे अपने करीबियों के लिए ऑर्डर किया है।

इस साल सौर मंडल में दिखाई देंगे अद्भुत नजारे, हो जाएं तैयार- देखें पूरी लिस्ट

दो घंटे में दोगुने हुए ऑर्डर
गोयल के मुताबिक पूर्व संध्या पर जैसे-जैसे शाम आगे बढ़ती गई वैसे-वैसे ऑर्डर की संख्या भी बढ़ने लगी। शाम 6.14 बजे जहां प्रति मिनट 2500 ऑर्डर मिल रहे थे, वहीं दो घंटे में ये ऑर्डर करीब दो गुने हो गए। हर मिनट 4100 से ज्यादा ऑर्डर मिलने लगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.