Header Ads

Pakistan : बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री रायसानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

नई दिल्ली। सत्ता के दुरुपयोग के मामले में बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री असलम रायसानी और अन्य आरोपियों के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ये लोग मामले में सुनवाई के लिए अदालत में पेश नहीं हुए थे। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक एनएबी बलूचिस्तान ने पिछले महीने रायसानी, उनके छोटे भाई पूर्व सीनेटर लश्करी रायसानी, पूर्व सचिव वित्त दोस्तेन जमालदिनी और 5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Pakistan: विपक्षी दलों ने बलूचिस्तान के लिए उठाई आवाज, 'आजादी' को लेकर विवाद

भ्रष्टाचार का आरोप

पूर्व सीएम रायसानी पर आरोप है कि मेहरगढ़ संग्रह स्थल के पुनर्वास और मुआवजे के लिए 817 मिलियन पाकिस्तानी रुपए मिले थे। यह साइट-2 जनजातियों के बीच हुई झड़प के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। आरोपियों ने शक्तियों का दुरुपयोग करके संबंधित अधिकारियों पर दबाव डालकर नुकसान का गलत अनुमान तैयार करके यह राशि प्राप्त की थी। माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व सीएम सहित अन्य आरोपियों का इस मामले में बचना मुश्किल हैं। अगर आरोप सच साबित हुआ तो आर्थिक दंड के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.