Header Ads

PM Modi ने किया प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन, कहा - आतंकवाद के खिलाफ India के रुख से दुनिया का साहस बढ़ा

नई दिल्ली। आज प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने सूरीनाम के राष्ट्रपति की भारत के प्रति स्नेह भाव की तारीफ की। पीएम ने कहा कि सूरीनाम के राष्ट्रपति का भाव दिल को छूने वाला है।

उन्होंने कहा कि पिछला साल सभी के लिए चुनौतियों से भरा रहा। कोरोना काल में कई प्रवासियों के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों पर हमारा भरोसा और ज्यादा मजबूत हो रहा है। कोरोना से लड़ाई में प्रवासी भारतीयों ने अहम भूमिका निभाई है। प्रवासियों का काम भारतीयों के लिए गर्व की बात। अपने संस्कारों की वजह से प्रवासी भारतीयों की दुनिया भर उपलब्धि हमारे लिए गर्व की बात है।पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख से दुनिया का साहस बढ़ा है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में भारत सबसे मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र है।

पीएम मोदी ने कहा कि सभी प्रवासी भारतीय का मन मां भारती से जुड़ा है। भारतीय साथियों पर हमारा भरोसा बढ़ रहा है। प्रवासी भारतीयों की वजह से दुनिया भर में हमारा मान बढा हैं। आपके संस्कार दुनिया के हर कोने में उजागर हो रहे हैं। प्रवासियों के संस्कार की दुनिया भर में चर्चा हो रही हैें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.