Corona Vaccination: राज्यवार तय हुआ पूरा शेड्यूल, जानिए आपके शहर में किस-किस दिन लगेगा टीका, कब रहेगी छुट्टी
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) महामारी को मात देने की शुरुआत हो गई है। देशव्यापी टीकाकरण ( Corona Vaccination )के जरिए कोविड-19 के खिलाफ जंग को अंतिम अंजाम पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की ओर से राज्यवार टीकाकरण का शेड्यूल भी सामने आया है।
इसके मुताबिक सप्ताह में किन-किन दिन किन राज्यों टीका लगाया जाएगा और किन राज्यों में नहीं लगाया जाएगा, इसको लेकर पूरी जानकारी दी गई है।
सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कब-कब हेल्थ वर्कर्स को टीका लगेगा, इसकी जानकारी भी दी गई है। आईए जानते हैं आपके राज्य में कौन से दिन लगाए जाएंगे टीके और किन रहेगी छुट्टी।
बड़े राज्यों में 4 दिन
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक देश के बड़े राज्यों में हफ्ते में चार दिन वैक्सीनेशन को दिए गए हैं। हालांकि अलग-अलग राज्य में अलग-अलग वार निर्धारित किए गए हैं।
छोटे राज्यों में दो दिन
इसी तरह छोटे राज्यों को सप्ताह में दो दिन टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश है। हालांकि कुछ राज्यों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से टीकाकरण के दिन तय किए हैं।
सबसे ज्यादा दिन आंध्र प्रदेश में
वैसे तो बड़े राज्यों के लिए सप्ताह में चार दिन तय किए गए हैं, लेकिन आंध्र प्रदेश में इनकी संख्या 6 रखी गई है। देशभर में सबसे ज्यादा दिन टीका इसी राज्य में लगाया जा रहा है। हालांकि इसको लेकर कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। रविवार छोड़कर सप्ताह के 6 दिन यहां टीका लगाया जाएगा।
मिजोरम में 5 दिन
आंध्र प्रदेश के बाद जिस राज्य में सबसे ज्यादा दिन कोरोना का टीका लगाया है वो है उत्तर भारत का मिजोरम। यहां सप्ताह में पांच दिन वैक्सीन लगाई जाएगी। यहां सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को टीका लगाया जाएगा, जबकि बुधवार और रविवार को छुट्टी रहेगी।
देश के 27 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में सप्ताह के चार दिन कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जबकि तीन दिन छुट्टी रहेगी। ये दिन अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रखे गए हैं, कुछ राज्यों ने अपने सहूलियत के मुताबिक दिनों का चयन किया है।
|
इन राज्यों में तय हुआ टीकाकरण का दिन |
| राज्य | दिन | वार |
| अरुणाचल प्रदेश | 4 | ( सोम, गुरु, शुक्र, शिन) |
| असम | 4 | ( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र) |
| बिहार | 4 | ( सोम, मंगल, गुरु, शनि) |
| चंडीगढ़ | 4 | ( मंगल, गुरु, शुक्र, शनि) |
| छत्तीसगढ़ | 4 | ( सोम, बुध, गुरु, शनि) |
| दादरा नगर हवेली | 4 | ( सोम, मंगल, शुक्र, शनि) |
| दिल्ली | 4 | ( सोम, मंगल, गुरु, शनि) |
| दमन- दीव | 4 | ( सोम, मंगल, शुक्र, शनि) |
| गुजरात | 4 | ( मंगल, गुरु, शुक्र, शनि) |
| हरियाणा | 4 | ( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र) |
| जम्मू-कश्मीर | 4 | ( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र) |
| झारखंड | 4 | ( सोम, मंगल, बुध, शुक्र) |
| कर्नाटक | 4 | ( सोम, बुध, शुक्र, शनि) |
| केरल | 4 | ( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र) |
| लद्दाख | 4 | ( सोम, बुध, शुक्र, शनि) |
| मध्य प्रदेश | 4 | ( सोम, बुध, गुरु, शनि) |
| महाराष्ट्र | 4 | ( मंगल, बुध, शुक्र, शनि) |
| मणिपुर | 4 | ( सोम, बुध, शुक्र, शनि ) |
| पुद्दुचेरी | 4 | ( सोम, मंगल, शुक्र, शनि) |
| पंजाब | 4 | ( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र) |
| राजस्थान | 4 |
( सोम, मंगल, शुक्र, शनि) |
|
सिक्किम |
4 |
( मंगल, बुध, गुरु, शुक्र) |
| तमिलनाडु | 4 | ( सोम, गुरु, शुक्र, शनि) |
| तेलंगाना | 4 | ( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र) |
|
त्रिपुरा |
4 |
( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र) |
|
उत्तराखंड |
4 |
( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र) |
|
पश्चिम बंगाल |
4 |
( सोम, मंगल, शुक्र, शनि) |
इन राज्यों तीन और दो दिन
तीन दिन वाले राज्यों में ओडिशा (सोम, गुरु, शनि), नागालैंड (सोम. मंगल, बुध) और अंडमान निकोबार (सोम, मंगल, गुरु) शामिल हैं। जबकि उत्तर प्रदेश ( गुरु, शुक्र), गोवा ( सोम, मंगल) और हिमाचल प्रदेश ( शुक्र, शनि ) में दो-दो दिन टीका लगाया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment