Header Ads

आखिर 26 January को ही क्यों लागू हुआ था भारतीय संविधान? जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

नई दिल्ली।पूरा देश 72वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश का संविधान 26 जनवरी को ही क्यों लागू किया गया था। आज हम आपको संविधान से जुड़ी रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे शायद आप नहीं जानते हों।

72वें गणतंत्र दिवस पर मनकामेश्वर से निकली मिशन शक्ति तिरंगा यात्रा

नेहरू ने की थी पूर्ण स्वराज की मांग

दरअसल, दिसंबर 1928 में इंडियन नेशनल कांग्रेस ने डोमिनन स्टेटस के लिए ब्रिटिश सरकार के सामने एक प्रस्ताव रखा था। लेकिन अंग्रेजी हुक़ूमत ने इसे ये कहते हुए खारिज कर दिया दिया था कि अभी भारत इसके लिए तैयार नहीं है।इस प्रस्ताव के रद्द होने की वजह से कांग्रेस बौखला गई। इसके ठीक एक साल बाद यानी 1929 में लाहौर अधिवेशन में कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरु को अपना अध्यक्ष दिया। नेहरू के अध्यक्ष बनने के कुछ दिन बाद कांग्रेस ने डोमिनन स्टेटश की जगह पूर्ण स्वराज की मांग कर दी।

26 जनवरी 1930 को मनाया जाता है स्वाधीनता दिवस

इसके 26 जनवरी 1930 को लाहौर में रावी नदी के किनारे तिरंगा झंडा शान से फहराया गया। और इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप मनाया जाना तय हो गया। लेकिन उस वक्त अंग्रेज भारत में ही थे, इसलिए ऐसा हो नहीं पाया। ऐसे में कांर्गस इस दिन को स्वाधीनता दिवस के रूप में मनाने लगी।

फिर देश आजाद हुआ और 26 जनवरी 1949 को भारत को फिर से पूर्ण गणराज्य बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया और इसके एक साल बाद यानी 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हो गया। हालांकि संविधान 26 नवम्बर को 1949 को पूरा बनकर तैयार हो गया था, लेकिन संविधान को पूर्ण रूप से लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया।

Republic Day 2021: तिरंगे को लेकर केंद्र का सख्त निर्देश, प्लास्टिक के झंडे का ना करें इस्तेमाल

26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था संविधान

क्योंकि 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस ने पहला स्वाधीनता दिवस मनाया था, जिसके चलते उस दिन को याद रखते हुए संविधान को 26 नवम्बर 1949 के बजाय 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। और इस खास दिन की याद में हम हर साल 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.