Header Ads

Farmer Protest के बीच पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता का विवादित बयान, उठी गिरफ्तारी की मांग

नई दिल्ली। नए कृषि कानून ( Farm Bill ) के विरोध में लगातार 10वें दिन भी अन्नदाता सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। खुले आसामान के नीचे किसान अपने हक की लड़ाई के चलते सर्दी, भूख और कोरोना जैसी महामारी की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। लेकिन किसानों आंदोलन के ऐसे नाजुक पलों के बीच भी लोग विवादित बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ( Yuvraj Singh ) के पिता योगराज सिंह ( Yograj Singh )से जुड़ा है। जोगराज सिंह ने किसान आंदोलन के बीच विवादित बयान दे डाला है।

योगराज के विवादित बयान के बाद अब उनकी गिरफ्तारी की मांग भी उठने लगी है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को लेकर भारत ने की बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन में बैठे माल्या को ऐसे दिया बड़ा झटका

#ArrestYograjSingh कर रहा ट्रेंड
वायर वीडियो को लेकर कई यूजर्स ने योगराज के बयान की कड़ी आलोचना की। निंदा करते हुए यूजर्स ने इसे भड़काऊ, अपमानजनक और घृणास्पद करार दिया है। साथ ही कई यूजर्स तुरंत योगराज सिंह की गिरफ्तार की मांग भी कर रहे हैं। Arrest YograjSingh सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

कोरोना वैक्सीन के लिए दुनिया को चुकाना होंगे इतने खरब रुपए, जानें भारत कितना कर रहा है खर्च

पहले दे चुके हैं विवादित बयान
योगराज सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। फिर चाहे वो अपने बेटे को लेकर हो या फिर क्रिकेट के दिग्गजों को लेकर। योगराज सिंह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। योगराज ने धोनी पर अपना गुस्सा उस वक्त निकाला था, जब उनकी कप्तानी में युवराज सिंह का टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.