Explainer: क्यों बढ़ रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई? जानें कैसे किया गया है माप

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई पहले की तुलना में बढ़ गई है। एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 मीटर थी। अब इसे 8848.86 मीटर नापा गया है। एवरेस्‍ट की नई ऊंचाई का ऐलान नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवली और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने साथ में किया।

नेपाल और चीन ने किया Mount Everest की नई ऊंचाई का ऐलान, जानिए कितना हुआ इजाफा

कैसे मापी गई ऊंचाई?

साल 2015 में नेपाल में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद नेपाल सरकार का ऐसा अनुमान था कि चोटी की ऊंचाई में बदलाव आया है। जिसके बाद इसे दोबारा नापने का फैसला किया गया था। इसके लिए

साल 2019 के अक्‍टूबर महीने में नेपाल और चीन के बीच माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई नापने पर समझौता भी हुआ था। इसके तहत माउंट झूमलांगमा और सागरमाथा की ऊंचाई नापना तय हुआ था। इसके बाद एक दल को चोटी पर भेजा गया था।

 

everest.jpg

पहले ऊंचाई का पता ट्रिग्नोमेट्री की मदद से चोटी के ऊपर और ज़मीन पर चुने गए पॉइंट्स के बीच बनने वाले कोण के सहारे लगाया जाता था। लेकिन इस बार वैज्ञानिक चोटी पर एक जीपीएस सिस्टम को सैटेलाईट से मिलने वाली जानकारी के ज़रिए कैलकुलेशन करके पता लगाया है।एवरेस्ट‍ट के शिखर पर पहुँचकर दल ने ग्‍लोबल नैविगेशन सैटलाइट और ग्रैवीमीटर की मदद से विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई नापी। जिससे पता चला की अब चोटी और ऊंची हो गई है।

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक साल 2015 में माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8844.43 मीटर थी, वहीं अब यह बढ़कर 8848.86 हो गई है। यानी अब चोटी पहले की तुलना में 2.8 फीट लंबी हो गई है।

अब माउंट एवरेस्ट पर ड्रैगन की नजर, नेपाल में उठने लगे विरोधी सुर

 

maxresdefault.jpg

एवरेस्ट की ऊंचाई में लगातार हो रही बढ़ोतरी

साल 1954 में सर्वे ऑफ इंडिया ने भी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को नापा था। उस वक्त इसकी ऊंचाई 8848 मीटर बताई गई थी। तब की तुलना में अब इसकी ऊंचाई में लगभग एक मीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा साल 1975 में भी चीन ने एवरेस्ट‍ट की ऊंचाई का नाप लिया था। इस दौरान इसकी ऊंचाई 8,848.13 मीटर और वर्ष 2005 में 8,844.43 मीटर थी। इसकी बढ़ती ऊंचाई को लेकर कई वैज्ञानिक दावा कर चुके हैं कि एवरेस्ट की ऊंचाई हर साल बढ़ रही है। उनका मानना है कि एवरेस्ट अरावली की पहाड़ियों की तुलना में काफी नई है। इसलिए ये स्थिर भी नहीं है। इसके नीचे की टेक्टोनिक प्लेटें घूम रही हैं। जिसकी वजह से इसकी ऊंचाई बदलाव होता रहता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.