ममता बनर्जी ने कृषि कानून पर केंद्र को घेरा, कहा-कानून वापस लें या सत्ता से बाहर हो जाएं

मिदनापुर। कृषि कानून को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार जल्द इस कानून को वापस ले या सत्ता से बाहर हो जाए। पश्चिम मिदनापुर में एक रैली को संबोधित कर ममता ने कहा कि वह भाजपा के कुशासन पर शांत रहने या उसको सहने की बजाय जेल में रहना पसंद करेंगी।

इश्क में सीमा पार गईं बहनें, भारतीय फौज के अच्छे व्यवहार की तारीफ की

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार जल्द ही कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाने की तैयारी करे। किसानों के अधिकारों का हनन करने के बाद उसे सत्ता में नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने भाजपा को बाहरी लोगों की पार्टी करार दिया। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख के अनुसार वे कभी बंगाल पर भगवा दल का कब्जा नहीं होने नहीं देंगी। इसके साथ उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राज्य में इस तरह के प्रयासों का विरोध करें।

उन्होंने पार्टी के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद अगले साल जून के बाद भी मुफ्त में राशन देने का ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर बीते साल अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.