Header Ads

Rashi Parivartan 2020 : 03 नवंबर को बुध का तुला में मार्गी होना दिखाएगा कमाल, जानें राशियों पर असर

नवंबर 2020 शुरू हो चुका है। एक ओर जहां नवंबर त्‍योहारों की दृष्टि से भी बेहद महत्‍वपूर्ण है, वहीं इस बार ये महीना ज्‍योतिष की दृष्टि से भी बेहद खास माना जा रहा है। इसका कारण ये है कि इस महीने में कई ग्रहों की स्थि‍ति में फेरबदल होने जा रहा है। जिसके तहत जहां कुछ ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं तो कुछ ग्रहों का गोचर देखने को मिलेगा। धनतेरस और दीपावली के चलते आर्थिक दृष्टि से यह महीना बहुत खास माना जा रहा है और ऐसे में ग्रहों का राशि परिवर्तन बड़ा प्रभाव डालता दिख रहा है।

नवंबर 2020 की शुरुआत के दौरान ही 3 नवंबर को ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के कारक ग्रह बुध, शुक्र की राशि तुला राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। 3 नवंबर को बुध देव इसी राशि में मार्गी गति प्रारंभ करेंगे और 28 नवंबर 07 बज-कर 04 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

इसके अलावा इसी महीने में 14 नवंबर को उग्र ग्रह माने जाने वाले मंगल गुरु की राशि मीन में मार्गी होने जा रहे हैं, यानी सीधी चाल से चलना शुरू करेंगे। दीपावली पर यह मंगल की स्थिति में होने वाला यह बदलावा आर्थिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। मंगल का यह बदलाव कुछ राशियों के लिए मंगलकारी होगा तो कुछ राशियों को इससे नुकसानदायक भी हो सकता है।

सूर्य व शुक्र भी बदलेंगे राशि:
वहीं ग्रहों के राजा सूर्यदेव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देवता को कॅरियर और समाज में मान सम्‍मान की दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है। सूर्य की स्थिति में बदलाव का कुछ राशियों पर खासा प्रभाव पड़ सकता है। मंगल को वृश्चिक का स्‍वामी माना जाता है, इस वजह से इसे वृश्चिक को उग्र ग्रह की राशि माना जाता है। ऐसे में इस राशि में सूर्य का आना ज्‍योतिष के अनुसार काफी उथल-पुथल मचाने वाला साबित हो सकता है।

वहीं इसी दिन यानि 16 नवंबर को ही भाग्य के कारक ग्रह शुक्र अपनी ही राशि तुला में प्रवेश करेंगे। शुक्र को प्रेम और रोमांस के मामले में भी काफी महत्‍वपूर्ण माना जाता है।


गुरु जाएंगे शनि की राशि में...
कॅरियर और संपत्ति प्रदान करने वाले गुरु 20 नवंबर को शनि की राशि मकर में जाने वाले हैं। मकर में गुरु के आने से मकर राशि के जातकों का करियर के मामले में भला हो सकता है तो वहीं अन्‍य राशियों को भी इससे लाभ हो सकता है। हालांकि गुरु और शनि को एक-दूसरे का विरोधी माना जाता है, ऐसे में गुरु का मकर में गोचर काफी महत्‍वूपर्ण माना जा रहा है।

लेकिन आज हम बात कर रहे हैं बुध के मार्गी होने की जो 3 नवंबर 2020 को तुला राशि में मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिष के जानकार बुध की सीधी चाल यानि मार्गी होने को बहुत ही शुभ मान रहे हैं। माना जाता है कि इसके प्रभाव से कुछ जातक कॅरियर और दांपत्य जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं, तो कुछ जातकों की रिलेशनशिप सुधर जाती है। आइए जानते हैं बुध के तुला राशि में मार्गी का सभी राशियों पर प्रभाव-

1. मेष राशि
इस समय बुध आपकी राशि से 7वें भाव यानि विवाह भाव में होंगे। नौकरी परिवर्तन के लिए लिए भी समय बढ़िया है। पराक्रम में वृद्धि, सकारात्मक एवं सफल प्रयोग हो सकेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।सरकारी कामकाज पूरे हो सकते हैं। विदेश संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

2. वृषभ राशि
बुध आपके छठें भाव यानि शत्रु व रोग भाव में मार्गी रहेंगे। मार्गी होने पर बुध उन लोगों को लाभ पहुंचाएंगे जो काफी समय से गंभीर बीमारियों को झेल रहे हैं। कर्ज के लेन-देन से सावधान रहें। धन को लेकर थोड़े तनाव के साथ प्रगति। वाणी में संयम रखने की आवश्यकता है। परिजनों से इस वक्‍त आपके बिगड़े हुए संबंध भी सुधरेंगे। गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में भी मनमुटाव बन सकता है। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। कष्टकर यात्रा के योग हैं।

3. मिथुन राशि
इस समय बुध आपकी राशि से 5वें भाव यानि पुत्र व बुद्धि भाव में होंगे। स्वास्थ्य सुख, विद्या में वृद्धि। संतान के पक्ष में प्रगति होना संभव। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए उत्तम समय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संतान प्राप्ति के योग हैं। काफी से समय से पड़े लंबित कार्य पूर्ण होंगे। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। बड़े भाइयों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

4. कर्क राशि
मार्गी होते वक्‍त बुध आपकी कुंडली के चौथे भाव यानि सुख व माता के भाव में आएंगे। चौथा घर माता का, वाहन का, मानसिक संतुलन और कई प्रकार के सुख सुविधाओं का माना जाता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। गृह व वाहन संबंधी खर्च होगा।बुध के मार्गी होने से आपको इन सब मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी। इस वक्‍त आपके कारोबार में अच्‍छी वृद्धि देखने को मिल सकती है। आप यदि प्रॉजेक्‍ट पर काफी समय से काम करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इस वक्‍त इन प्रॉजेक्‍ट में इस वक्‍त सफलता प्राप्‍त होगी।

5. सिहं राशि
इस समय बुध आपकी राशि से तीसरे भाव यानि पराक्रम भाव में होंगे। धन संबंधित कार्य में अवरोध के साथ सफलता मिलने की संभावना रहेगी। व्यवहार में धनात्मक बदलाव आएगा। बुद्धि कौशल के चलते कई जगह अपने कार्य करवा लेंगे।

6. कन्या राशि
इस समय बुध आपकी राशि से दूसरे भाव यानि आय भाव में प्रवेश करेंगे। बुध के इस परिवर्तन से आपको धन के मामले में जबर्दस्‍त सफलता मिलने वाली है। आपको किसी माध्‍यम ये अचानक से धन की प्राप्ति होगी। परिवार में नया कार्य व्यापार में विस्तार यानी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। इस वक्‍त में आपकी कोई रुकी हुई पेमेंट आपको मिल सकती है। अज्ञात साधनों से आपको धन प्राप्‍त हो सकता है। नौकरी के नए मार्ग बन सकते हैं और इस वक्‍त में आपको व्‍यापार से भी उत्‍तम फलों की प्राप्ति होगी।

7. तुला राशि
बुध आपकी ही राशि में मार्गी हो रहे हैं, यानि इस समय वे आपके प्रथम यानि लग्न यानि स्वयं के भाव पर रहेंगे। अपनी क्षमता से नया कार्य करें या कार्यों में विस्तार कर सकते हैं। बुद्धि के सहारे हारी हुई बाजी को भी जीत में बदल देंगे। महिला पक्ष से लाभ की स्थिति बनेगी है। सरकार या वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सप्तम भाव से बुध का गोचर कुछ मामलों में परेशान भी करेगा।

8. वृश्चिक राशि
इस समय बुध आपकी राशि से 12वें भाव यानि व्यय भाव में होंगे। खर्च में अधिकता, आंतरिक रोग, ऋण एवं शत्रु के प्रति सावधान रहने की जरूरत। आपके लिए कुछ परेशानी वाला समय हो सकता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। नौकरी में बदलाव के अलावा कुछ अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं।

9. धनु राशि
आपकी राशि वालों के लिए बुध 11वें घर यानि आय भाव में होंगे। 11वां भाव लाभ का, आय का और बड़े भाई का माना जाता है। यह विवाह स्‍थान का भी कारक माना जाता है। जीवनसाथी के सहयोग और सान्निध्य में वृद्धि की संभावना रहेगी। यहां पर जिन जातकों की शादी नहीं हो रही है, उन्‍हें बुध के प्रभाव से इस वक्‍त लाभ की प्राप्ति हो सकती है। धनु राशि वालों के लिए शादी के अवसर आएंगे और नए रिश्‍ते आएंगे। दैनिक रोजगार, व्‍यवसाय और साझेदारी में भी आपको इस वक्‍त अप्रत्‍याशित सफलता प्राप्‍त हो सकती है।

10. मकर राशि
इस समय बुध आपकी राशि से 10वें भाव यानि आपके कर्म भाव में होंगे। मकर राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना बेहद शुभ माना जा रहा है। : राज्य सम्मान एवं परिश्रम में वृद्धि, कार्य क्षेत्र में प्रगति, परंतु स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बनी रहेंगी। आपके रोजगार और काम कारोबार में वृद्धि होगी और आपको अपनों से पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा। आपके भाग्‍य में इस वक्‍त जबर्दस्‍त उछाल आएगा और आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। इस वक्‍त आपको रोग और शत्रुओं से विशेष रूप से बचने की जरूरत है। इस वक्‍त आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है और आपको कई प्रकार से लाभ प्राप्‍त होंगे।

11. कुंभ राशि
बुध इस समय आपकी राशि से 9वें भाव यानि भाग्य भाव में होंगे। भाग्य का साथ व उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लेकिन तरक्की व उन्नति में बाधा आ सकती है। अपने प्यार का इज़हार अपने प्रेमी के सामने करने से कतराएंगे। आप दोनों का रिश्ते में तनाव आ सकता है।

12. मीन राशि
इस समय बुध आपकी राशि से 8वें भाव यानि आयु भाव में होंगे। मीन राशि वालों के लिए यह बुध परिवर्तन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस वक्‍त आपको उत्‍तम फलों की प्राप्‍ति होगी और आपकी काफी समय से रुकी हुई कोई मनोकामना पूर्ण होगी। दैनिक के कारोबार और रोजगार में आपको लाभ होगा। आपको इस वक्‍त किसी वक्‍त स्रोत के माध्‍यम से सफलता प्राप्‍त होगी। आपके लिए भी यह परिवर्तन शुभ फलदायक हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.