Header Ads

इंडियन इकोनॉमी में सुधार के संकेत, फरवरी के बाद जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए के पार

नई दिल्ली। लॉकडाउन खोलने के बाद देश की आर्थिक स्थिति और इकोनॉमी में सुधार के संकेत दिखाई देने लगे हैं। सबसे बड़ा उदाहरण अभी सामने आया है जब सरकार की ओर से जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी किए हैं। फरवरी के बाद से देश में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया है। मार्च से लेकर सितंबर तक जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया था। जिसकी वजह सरकार को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था। अरइए आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सरकार की ओर से किस तरह के आंकड़े पेश किए गए हैं।

फरवरी के बाद देखने को मिला यह आंकड़ा
लॉकडालन के बाद अब धीरे धीरे अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के साथ ही राजस्व संग्रह भी बढऩे लगा है। इस वर्ष अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 105155 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो पिछले वर्ष के इसी महीने में संग्रहित राजस्व की तुलना में 10 फीसदी अधिक है। जबकि आखिरी बार जीएसटी का एक लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा फरवरी में देखने को मिला था। उस दौरान सरकार को जीएसटी कलेक्शन 1,05,366 करोड़ रुपए मिले थे। उस दौरान नवंबर 2019 से लेकर फरवरी 2020 तक जीएसटी एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का देखने को मिला था।

यह भी पढ़ेंः- भारत की चार बिजनेसवुमेन, जिनकी पॉवर का बजता है एशिया में डंका

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े
- अक्टूबर 2020 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1,0,5155 करोड़ रुपए रहा।
- सीजीएसटी 19193 करोड़ रुपए देखने को मिला।
- एसजीएसटी 25411 करोड़ रुपए का रहा।
- आईजीएसटी 52540 करोड़ रुपए मिला।
- 8011 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति उपकर के रूप में प्राप्त हुआ।
- आयातित वस्तुओं पर संग्रहित कर आईजीएसटी में 23375 करोड़ रुपए मिला।
- आयातित वस्तुओं पर संग्रहित कर के रूप में क्षतिपूर्ति उपकर में 932 करोड़ रुपए मिला।
- 31 अक्टूबर तक 80 लाख करदाताओं ने जीएसटीआर 3 बी रिटर्न दाखिल किया है।
- सरकार ने आईजीएसटी राजस्व में से 25091 करोड़ रुपए सीजीएसटी में ट्रांसफर किए।
- 19427 करोड़ रुपए एसजीएसटी में ट्रांसफर किए गए।
- अक्टूबर में केन्द्र सरकार को 44285 करोड़ रुपए और राज्यों को 44839 करोड़ रुपए मिले हैं।

8 महीने में जीएसटी कलेक्शन में किस तरह से इजाफा

महीना जीएसटी कलेक्शन ( करोड़ रुपए में )
मार्च 97,597
अप्रैल 32,294
मई 62,009
जून 90,917
जुलाई 87,422
अगस्त 86,449
सितंबर 95,480
अक्टूबर 1,0,5155

यह भी पढ़ेंः- इस वीडियो कांफ्रेंसिंग एप ने दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी को छोड़ा पीछे, जानिए इसके पीछे की कहानी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:Patrika...

No comments

Powered by Blogger.