Header Ads

Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन भूलकर भी ना लाए ये चीजें, हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली। Dhanteras 2020: दीवाली (Diwali 2020) से पहले आने वाला यह पर्व धनतेरस (Dhanteras 2020) मां लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक है। इस दिन हर कोई अपने घर की साफ सफाई करने के बाद धनवन्तरी भगवान की पूजा करके उन्हे खुश करने की कोशिश करता है। धनतेरस के दिन लोग अपने सामर्थ्यनुसार खरीददारी करते है। मान्‍यता है कि इस दिन खरीदा गया सामान कभी खराब नहीं होता और बहुत शुभ होता है। लेकिन कहा यह भी गया है कि धनतेरस के दिन ऐसी चीजों को खरीदने से बचना चाहिए जो आपके लिए बाधा उत्पन्न करने में मदद करते हो। आइये जानते है उन चीजों को बार में जो करते है आपकी जीवन में बाधा उत्पन्न।

धनतेरस के दिन ना खरीदें ये चीजें?

धनतेरस का दिन खरीददारी के लिए विशेष दिन माना गया है। इस दिन खरीदा गया सामान कभी खराब नहीं होता और बेहद शुभ होता है। लेकिन कुछ समान ऐसे भी है जो आपकी जिंदगी में रूकावट डालने में मदद करते है। इसलिए मान्‍यताओं के अनुसार इस दिन कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

कहा जाता है धनतेरस के दिन काले रंग के वस्त्र नही खरीदना चाहिए। ये चीजे घर में अधकार लाने का काम करती हैं।

-कांच के सामानों को भी खरीदने से बचना चाहिए।

- इस दिन नुकीली चीजें जैसे कि कैंची और चाकू नहीं खरीदना चाहिए।

धनतेरस के दिन क्‍या खरीदें?

- धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है इसलिए इस दिन सोने चांदी की चीजें खरीदना काफी शुभ माना गया है। चांदी खरीदने से यश, कीर्ति और ऐश्वर्य की वृद्धि होती है। यही नहीं चांदी को चंद्रमा का प्रतीक भी माना जाता है, जो मनुष्‍य के जीवन में शीतलता लेकर आती है।

- इस दिन धातु के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। विशेषकर चांदी और पीतल को भगवान धन्‍वंतरी का मुख्‍य धातु माना जाता है. ऐसे में इस दिन चांदी या पीतल के बर्तन जरूर खरीदने चाहिए।

- मान्‍यता है कि भगवान धन्‍वंतरि समुद्र मंथन के दौरान हाथ में कलश लेकर जन्‍मे थे. इसलिए धनतेरस के दिन पानी से भरा बर्तन घर लाना शुभ माना जाता है।

- इस दिन व्‍यापारी नए बही-खाते खरीदते हैं, जिनकी पूजा दीपावली के मौके पर की जाती है।

- इस दिन गणेश और लक्ष्‍मी की अलग-अलग मूर्तियां जरूर खरीदें। दीपावली के दिन इन मूर्तियों की पूजा का विधान है।

- इस दिन लक्ष्‍मी जी का श्री यंत्र खरीदना भी शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन क्‍या सावधानियां बरतें?

- धनतेरस से पहले घर की साफ-सफाई का काम पूरा कर लें. धनतेरस के दिन स्‍वच्‍छ घर में ही भगवान धन्‍वंतरि, माता लक्ष्‍मी और मां कुबेर का स्‍वागत करें.

- धनतेरस के दिन जब भी आप बर्तन खरीदे उसके बाद उसे खाली लेकर घर ना आए। खरीदने के बाद उस वर्तन को पानी से या फिर मीठा डालकर लाएं।

- धनतेरस के दिन ना तो उधार दे और ना ही उधार लें। नही तो जीवन भर आप कर्ज में बने रहेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.