Header Ads

Data Story: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 94 लाख पार, अब तक 14 करोड़ हुए कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना महामारी ( Corona Epidemic ) का प्रकोप है और लगातार तेजी के साथ लोग इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। अब तक पूरे विश्व में लाखों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करोड़ों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

हर दिन कोरोना दुनियाभर में कोरोना ( Coronavirus In World ) के लाखों नए मामले सामने आ रहे हैं। पूरी दुनिया में अमरीका सबसे अधिक प्रभावित देश है। अमरीका में अब तक 1.34 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2.67 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

Patrika Explainer: भारत में कैसे होगा कोरोना का टीकाकरण, जानें किसको पहले और निशुल्क दी जाएगी वैक्सीन?

भारत की बात करें तो देश में हर रोज हजारों की संख्या में कोरोना ( Coronavirus Case In India ) के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के मद्देनजर केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन भी जारी की है जो 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। इसी तरह से कई राज्य सरकारों ने भी अपने-अपने स्तर पर नई गाइडलाइन जारी की है।

भारत में राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में राज्य सरकारों व केंद्र सरकारों की ओर से कुछ एहतियातन कदम उठाए गए हैं। देश के कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे, जबकि की राज्यों में अगले आदेश तक के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा बाजार, सार्वजनिक जगहों, मॉल, रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पुल, सिनेमाघर, धार्मिक स्थल आदि जैसे जगहों में कोरोना नियमों का पालन करते हुए निर्धारित समय के लिए खोलने की इजाजत दी गई है।

कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 दिसंबर तक हो सकता है 1 करोड़ पार

भारत में हर दिन कोरोना के हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते एक सप्ताह की बात करें तो औसतन 45 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। ऐसे में अनुमान है कि 10 दिसंबर तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ पार हो जाएगी।

Coronavirus: दुनियाभर में एक दिन में 6 लाख नए केस दर्ज, अब तक 6 करोड़ से अधिक संक्रमित

पहले पूरे देश में हर दिन 50 हजार से अधिक लोग ठीक हो रहे थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 30 से 35 हजार हो गई है। हालांकि पूरे देश में अभी भी रिकवरी रेट पूरी दुनिया में सबसे अधिक है। भारत की रिकवरी रेट 98 फीसदी है। यानी कि प्रत्येक 100 मरीज में 98 कोरोना संक्रमित व्यक्ति ठीक हो रहा है।

अब तक 14 करोड़ हुए कोरोना टेस्ट

भारत में पिछले 24 घंटे में 37 हजार 685 नए मरीज बढ़े, जबकि 43 हजार 590 लोग ठीक हुए और 419 की मौत हुई। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,432,075 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या 137,177 हो गई।

वहीं रविवार तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 8,847,600 तक पहुंच गई। अभी 4 लाख 46 हजार 658 सक्रिय मामले हैं, यानी कि ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है। भारत में अब तक 14 करोड़ 8 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। इसमें से 94 लाख 30 हजार 724 (6.69%) लोग संक्रमित पाए गए हैं।

भारत में कोरोना की रफ्तार
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में भारत में कोरोना की रफ्तार में थोड़ी कमी जरूर देखने को मिली है, लेकिन फिर भी कई इलाकों में कोरोना के नए केसों में इजाफा हो रहा है। इसमें राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान जैसे राज्यों के कुछ इलाके शामिल हैं।

भारत में अभी प्रत्येक 10 लाख की आबादी में 6700 लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, जबकि 99 लोगों की मौत हो रही है। वहीं 100,684 लोगों की जांच हो रही है। देश में 8,944 मरीजों की हालत बेहद नाजुक है। इन लोगों को ICU और वेंटिलेटर में रखा गया है।

गृह मंत्रालय ने Corona के खिलाफ जारी की नई गाइडलाइंस, राज्यों को नाइट कर्फ्यू लगाने की छूट

पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत अमरीका के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि सक्रिय केसों के मामले में 7वें स्थान पर है। दुनिया में सबसे अधिक मरीज भारत में ठीक हुए हैं।

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना का हाल

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश संक्रमितों की संख्या सक्रिय केस ठीक हुए केस मरने वालों की संख्या टेस्ट
महाराष्ट्र 18,20,059 90,997 16,80,926 47,071 1.1Cr.
कर्नाटक 8,83,899 24,503 8,47,612 11,765 1.1Cr
आंध्र प्रदेश 8,67,683 8,397 8,52,298 6,988 1Cr
तमिलनाडु 7,80,505 11,052 7,57,750 11,703 1.2Cr
केरल 5,99,601 64,601 5,32,658 2,224 62.3L
दिल्ली 5,66,648 35,091 5,22,491 9,066 62.4L
उत्तर प्रदेश 5,41,873 24,575 5,09,556 7,742 1.9Cr
पश्चिम बंगाल 4,80,813 24,405 4,48,032 8,376 58.3L
ओडिशा 3,18,725 5,677 3,11,256 1,792 59L
तेलंगाना 2,69,816 10,022 2,58,336 1,458 54.5L
राजस्थान 2,65,386 28,758 2,34,336 2,292 44L
छत्तीसगढ़ 2,35,998 20,641 2,12,517 2,840 25.4L
बिहार 2,35,159 5,648 2,28,251 1,259 1.5Cr
हरियाणा 2,32,522 18,905 2,11,216 2,401 35.4L
असम 2,12,617 3,350 2,08,283 981 52.9L
गुजरात 2,08,278 14,789 1,89,520 3,969 77.6L
मध्यप्रदेश 2,04,745 14,974 1,86,521 3,250 37.2L
पंजाब 1,51,538 7,888 1,38,870 4,780 31.8L
जम्मू-कश्मीर 1,09,854 5,087 1,03,082 1,685 30L
झारखंड 1,08,984 2,138 1,05,883 963 41.3L
उत्तराखंड 74,340 4,970 67,475 1,222 13.3L
गोवा 47,804 1,327 45,790 687 3.5L
हिमाचल प्रदेश 40,003 8,644 30,693 625 5.3L
पुडुचेरी 36,935 480 35,846 609 4L
त्रिपुरा 32,692 595 31,707 367 5.3L
मणिपुर 24,910 3,236 21,401 273 4.2L
चंडीगढ़ 17,342 1,140 15,926 276 1.4L
अरुणाचल प्रदेश 16,269 851 15,364 54 3.6L
मेघालय 11,740 768 10,861 111 2.4L
नागालैंड 11,159 1,087 9,898 64 1.1L
लद्दाख 8,403 878 7,409 116 92.5K
सिक्किम 4,986 271 4,521 108 62.4K
अंडमान और निकोबार 4,704 106 4,537 61 1.2L
मिजोरम 3,826 381 3,440 5 1.5L
दादर और नागर हवेली एवं दमन और दीव 3,327 25 3,271 2 ---
भारत 94,33,143 4,46,257 88,47,533 1,37,185 14Cr


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.