Header Ads

B'day Special- 'जस्सी' बनकर Mona Singh ने जीता था दर्शकों का दिल, सोशल मीडिया पर हुआ था एमएमस लीक

नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर जस्सी बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह का आज जन्मदिन है। वह छोटे पर्दे की एक बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 1981 में चड़ीगढ़ में जन्मी इस एक्ट्रेस ने बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय की शानदार छाप छोड़ी है। उनके स्पेशल डे पर चलिए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

Mona Singh

मोना सिंह एक्टिंग करियर

अभिनेत्री ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने टीवी सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं से खूब फेम पाया। खास बात यह थी कि उनका यह पहला ही सीरियल था और उन्हें नाम के साथ खूब शोहरत भी मिली। घर-घर में मोना सिंह पहचानी जानी लगी। शो में उनका लुक और अभिनेत्रियों के मुकाबले बेहद ही अलग था। उन्होंने इस शो के बाद कई और टीवी सीरियल्स भी कहे। जिसमें प्यार को हो जाने दो, कवच-काली शक्तियों जैसे शोज के नाम शमिल हैं।

Mona Singh Films

मोना सिंह ने केवल धारावाहिक ही नहीं किए बल्कि वह कई रियलिटी शोज में बतौर कंटेस्टेंट और होस्ट दिखाई दीं। उनके नाम झलक दिखला झा की ट्रॉफी है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मोना के नाम 10 से ज्यादा रियलिटी शोज हैं। छोटे पर्दे के साथ-साथ मोना ने बड़े पर्दे पर भी अपनी किस्मत अजमाई। जहां उन्हें खूब सफलता हासिल हुई। वह कई फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाती हुई भी दिखाई दीं। मोना को सुपरहीट फिल्म 3 इडियट्स में भी मुख्य भूमिका में देखा गया था। फिल्म में वह एक्ट्रेस करीना कपूर खान की बड़ी बहन का किरादर निभाती हुई नज़र आई थीं। उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Mona Singh MMS

मोना सिंह MMS लीक

मोना सिंह का नाम बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आता है,लेकिन कहते हैं ना जिंदगी में हमेशा अच्छा समय के साथ-साथ बुरा एक बुरा समय भी आता है। जो आपको तोड़ने की पूरी कोशिश करता है। ऐसा ही एक बुरा दौर मोना की लाइफ में भी आया,लेकिन अभिनेत्री ने उसका सामना बड़ी हिम्मत के साथ किया। दरअसल 2013 में अभिनेत्री का एक एमएमएस लीक हो गया था। मोना के उस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया था।

सभी का कहना था कि जो महिला वीडियो में नज़र आ रही है वह मोना ही है। वहीं अभिनेत्री का कहना था कि किसी ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ की है। मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले पर शिकायत भी दर्ज की थी। उस समय मोना सिंह अभिनेता विद्युत जामवाल संग रिलेशनशिप में थीं। यह खबर सामने आती ही विद्युत ने मोना से ब्रेकअप कर लिया था।

Mona Singh Marriage

मोना सिंह शादी

 

27 दिसंबर यानी कि बीते साल अभिनेत्री ने अपने ब्वॉयफ्रेंड श्याम संग सात फेरे ले लिया है। उनकी शादी के सभी रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जिसमें मोना बेहद ही खूबसूरत और खुश दिखाई दे रही थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.