Header Ads

1 नवंबर से सिलेंडर की बुकिंग समेत बदल जाएंगे ये 5 नियम, जानें आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

नई दिल्ली। नवंबर (1st November) महीने की पहली तारीख से कई जरूरी चीजों के नियम बदलने वाले हैं। फिर चाहे वो एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग हो या रेलवे का टाइम टेबल (Railway Time Table)। सभी की प्रक्रिया पहले से अलग होंगी। इनमें से कुछ नियमों से आम लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही पारदर्शिता बनी रहेगी। वहीं कुछ बदलाव से आम आदमी की जेब पर असर पड़ सकता है। तो कौन-सी हैं वो चीजें जिनके बदलने (Rules Change) से आम जन मानस की जिंदगी प्रभावित होगी आइए जानते हैं।

सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं। इसी के चलते देश की सरकारी तेल कंपनियां 1 नवंबर को नई कीमतें जारी करेंगी। हालांकि सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे या घटेंगे इस बारे में अभी कुछ कहना मुमकिन नहीं है। मालूम हो कि पिछले महीने कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया था।

MSP योजना लागू करने वाला पहला राज्य
केरल सब्जियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करने वाला पहला राज्य बन गया है। यह योजना 1 नवंबर से लागू होगी। इस बात की घोषणा राज्‍य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (CM P. Vijayan) ने की है। सब्जियों का यह न्यूनतम या आधार मूल्य, उत्पादन लागत से 20 फीसदी अधिक होगा।

रेलवे बदलेगा टाइम टेबल
रेलवे पूरे देश की ट्रेनों का टाइम टेबल बदलने वाला है। इससे करीब 13 हजार पैसेजर्स ट्रेनें और 7 हजार मालगाड़ियों के समय बदल जाएंगे। साथ ही 1 नवंबर से देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों के समय भी बदल जाएंगे। पहले ये बदलाव 1 अक्टबूर से किया जाना था, लेकिन तब से टाल दिया गया था। नई समय सारिणी 1 नवंबर से लागू होगी।

चलेगी तेजस एक्सप्रेस
चंडीगढ़ से न्यू दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 22425 न्यू दिल्ली-चंडीगढ़ तेजस एक्सप्रेस न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रत्येक सेामवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार रविवार को सुबह 9.40 पर चलेगी और दोपहर 12.40 पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 22426 चंडीगढ़ - न्यू दिल्ली तेजस एक्सप्रेस भी इसी दिन दोपहर 2.35 पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलकर शाम 5.30 पर न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ये नियम 1 नवंबर से लागू होंगे।

पैसा जमा करने पर लगेगा शुल्क
अभी तक कैश विड्रॉल करने और एटीएम से तय सीमा से ज्यादा पैसे निकालने पर एक्सट्रा चार्ज देने पड़ते थे, लेकिन अब बैंक खाते में पैसे जमा करने पर भी शुल्क देना होगा। बैंकों ने 1 नवंबर से नए नियम लागू करने का फैसला लिया है। इसके तहत ग्राहक एक महीने में महज तीन बार तक फ्री में पैसा जमा कर सकते हैं। इसके बाद से 40 रुपए चार्ज लगेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.