Header Ads

वीडियो राशिफल: मंगलवार के दिन इन राशियों को होगा हर ओर से लाभ

आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि ( 08:24 PM तक फिर दशमी ) व दिन मंगलवार ( 14 july 2020, Tuesday ) का है। इस दिन अश्विनी रेवती ( 02:07 PM तक फिर भरणी ) रहेगा। वहीं आज ही सावन 2020 का दूसरा मंगलवार भी है, इसी दिन मंगला गौरी व्रत भी किया जाता है।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 14 July 2020, Tuesday

1. मेष राशि :- अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।

2. वृषभ राशि :- दिन की शुरुवात शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

3. मिथुन राशि :- आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

4. कर्क राशि :- कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेगे। घर पर शांति बनाए रखें।

5. सिंह राशि :- अपने पराये में फर्क समझे। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करे।किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।दुसरो में निजी मामलो में बोलना बन्द करें ।

6. कन्या राशि :- कम बोले अच्छा बोले। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दे।वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढेगी।न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

7. तुला राशि :- लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। लेकिन,सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा।

8. वृश्चिक राशि :- नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धोखा होने की आशंका के बीच फिजूल खर्च बढ़ेंगे। पुराने रोग उभरने की संभावना हैं, संभल कर रहें।

9. धनु राशि :- चिंताजनक व्यतीत हो रहे दिनों के बीच मानसिक पीड़ा हावी रहेगी,पर इष्ट बल को मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ की संभावना हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा।

10. मकर राशि :- दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात लाभ के योग बना रहे हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग के बीच श्वांस से सम्बंधित रोग परेशानी पैदा कर सकते हैं।

11. कुंभ राशि :- लाभ के अवसर बढेंगे। लेकिन, सुख शांति चाहते हैं, तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा,मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा।

12. मीन राशि :- आज सजग व सतर्क रहे। अपने आप पर विश्वास रखें न कि दूसरों के भरोसे न रहें। ध्यान रखें आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। स्वास्थ्य ठीक रहने के बीच व्यय बढेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.