Header Ads

वीडियो राशिफल: रविवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, देखें यहां

आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि ( 12:10 AM, जुलाई 20 तक ) व दिन रविवार ( 19 july 2020, Sunday ) का है। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र ( 09:40 PM तक पुनर्वसु ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 19 July 2020, Sunday

1. मेष राशि :- आज बकाया वसूली के साथ ही कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।

2. वृषभ राशि :- कार्यपद्धति में सुधार के चलते नई योजना लाभ देगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। अस्वस्थता रह सकती है। विवाद न करें। ध्यान रखें समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपनी बारी का इंतजार करें।

3. मिथुन राशि :- कार्यों में गति के चलते आर्थिक लाभ होगा। लेकिन, आप की उन्नति में शत्रु कष्ट देंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि बढेगी। चिंता व तनाव रहेंगे।

4. कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता,ऐसे में चोट-चोरी आदि से हानि की संभावना के बीच लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। पिता के व्यवहार से दुखी व नाराज रहेंगे। तनाव और पीड़ा सम्भव है।

5. सिंह राशि :- राजकीय सहयोग के बीच यात्रा लाभकारी रहेगी। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। लेकिन,चोरी आदि से हान‍ि संभव है, जोखिम न लें।

6. कन्या राशि :- कारोबारी लाभ के साथ ही आपमें से कुछ की बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। लेकिन, निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता और तनाव से व्यथित करेंगे।

7. तुला राशि :- कार्यसिद्धि के अलावा निवेश आदि लाभ देंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहने के साथ ही स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बहनों से विवाद संभव है।

8. वृश्चिक राशि :- समय ठीक नहीं है,आप के क्रोधी व्यवहार के चलते विवाद से कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें, हानि होगी।

9. धनु राशि :- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्य की पूर्णता उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि करेगी।बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

10. मकर राशि :- कार्य सिद्धि से आत्मसम्मान बढ़ने के साथ ही संतान की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें।

11. कुम्भ राशि :- निवेश शुभ रहेगा। आपमें से कुछ को रोजगार मिल सकता है। संतान के परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

12. मीन राशि :- कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। बिना सोचे समझे किए गए निवेश से धनहानि संभव है। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है। व्यय वृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.