Header Ads

B'Day Spcl: कमाई के मामले में पति Nick Jonas से भी ज्यादा अमीर हैं Priyanka Chopra, इतने करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन है एक्ट्रेस

नई दिल्ली। बॉलीवुड की विश्वसुंदरी (miss world priyanka chopra)प्रियंका चोपड़ा आज अपना38 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रही हैं। अपूर्व प्रतिभा(priyanka chopra birthday) की धनी प्रियंका (priyanka chopra film) ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई है। हालांकि इस समय उनके पास बॉलीवुड का कोई ऑफर नहीं है। प्रियंका चोपड़ा(know about Priyanka Chopra's life) के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने (priyanka chopra married to nick jonas)अपने से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साल 2018 में शादी की थी और शादी के बाद(Priyanka Chopra-Nick Jonas leave for US) अमेरिका में ही अपने ख्वाबों का आशियाना बसा लिया है।

शादी पर प्रियंका और निक(Nick Jonas Priyanka Chopra Property) ने कैलिफॉर्निया में 144 करोड़ रुपए में एक आलीशान बंगला खरीदा था। प्रियंका और निक के इस घर में लाज साइज़ के 7 बेडरूम हैं, इसके अलावा बंगले में 11 बाथरूम हैं। और आसपास की प्राकृतिक सुंदरता तो देखते ही बनती है।

इतना ही नही दोनों के पास गोवा में भी शानदार बंगला है। गोवा में बागा बीच के नज़दीक यह बंगला स्‍थित है जिसकी कीमत 20 करोड़ बताई जा रही है। इसके अलावा प्रियंका शादी के पहले मुंबई के जिस बंगले में रहती थी, उस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ बताई जा रही है। दरिया महल के नाम से जाना जाने वाला यह बंगला मुबई के वर्सोवा इलाके में बना इस बंगले की खासियत यह है कि इसे 1930 में ब्र‍िटिश आर्क‍िटेक्‍ट इंजीनियर ने तैयार किया था

प्र‍ियंका के बारे में सभी जानते हैं जैसे उनको शानदार बगलों पर रहना काफी पसंद है इसके साथ ही उन्हें बाइक का भी शौक है, लेकिन ऐसी वैसी बाइक नहीं बल्कि डेविडसन-Street 500 रेसिंग बाइक का उनको शौक है। इस बाइक की कीमत 4 लाख से भी ज्‍यादा है। पिंक कलर की उनकी बाइक उस समय की है जब वे खतरों के खिलाड़ी -3 होस्‍ट कर रही थीं।

प्रियंका और निक के पास कई महंगी कारें भी है। जिनमें कुछ कारों लाखों की है तो कुछ करोड़ो की। उनके पास रॉल्स रॉयल घोस्ट ( 5.25 करोड़ रुपए), बीएमडब्ल्यू 7 (1.95 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंच एस क्लास (1.21 करोड़ रुपए), पोर्श केयेन (1.04 करोड़ रुपए), कर्मा फिशर ( 76 लाख रुपए), बीएमडब्ल्यू 5 (52 लाख रुपए) कारें है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.