Coronavirus: अब बाहर से दिल्ली आए 35 हजार लोगों की बारी,  होम क्वारंटाइन में रखने की तैयारी

नई दिल्ली। पहले कोरोना वायरस और अब लॉकडाउन से हालात पहले से ज्यादा बिगड़ गए हैं। दुनियाभर में इस बात को लेकर हड़कंप की स्थिति है। जहां तक दिल्ली की बात है तो यहां पर अरविंद केजरीवाल की सरकार ने सभी जिलों को पूरी तरह से 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है। साथ ही कोरोना खतरे को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक नई योजना पर अमल करने का मन बनाया है।

इस योजना के तहत दिल्ली में ऐसे 35 हजार लोगों की पहचान की गई है, जो 1 मार्च, 2020 के बाद विदेश लौटे हैं और दिल्ली में रह रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने निर्णय लिया है इन लोगों को होम क्वारंटाइन में रहना होगा। दिल्ली सरकार ने इन लोगों के बारे में जानकारियां जुटा ली हैं।

Janta Curfew: दिल्ली पुलिस का दिखा नायाब अंदाज, फूल भेंटकर लोगों से की घरों में रहने की

अब इन लोगों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में भेजने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है। इतना ही इन लोगों के संपर्क में जो लोग आए उन्हें घर के अंदर ही 14 दिन तक क्वारंटाइन में रखने की योजना है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया को पूरी तरह से चपेट में ले लिया है। विश्वभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3 तीन लाख से ज्यादा हो चुकी है। 14 हजार 336 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक कोरोना वायरस के 398 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 7 लोगों की मौत हो चुकी है। अब देश के 76 जिलों को पूरी तरह से लॉकडाउन सिस्टम को लागू कर दिया गया है।

Coronavirus: कांग्रेस ने मोदी सरकार के आपदा प्रबंधन को बताया नाकाफी, केंद्र के सामने

कुछ जिलों में लॉकडाउन लागू करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। कुल देश में कोरोना वायरस की वजह से आतंक का माहौल है और अपने घरों में लोग सहमे हुए हैं। लोग यह सोचकर परेशान हैं कि पता नहीं कब किसे क्वारंटाइन में जाना पड़ जाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.