भारतीय रेलवे में एेसा पहली बार हुआ है जब रोक दी गई कई ट्रेनें, 166 सालों के बाद तोड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली. पूरी दुनिया में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस से सात लोगों की मौत हो चुकी है। इसका असर देश भर में तो दिख ही रहा है साथ में भारतीय रेल में भी पड़ता दिख रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भारतीय रेल ने बड़ा फैसला लिया है। इंडियन रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद करने का फैसला किया है। बता दें कि 166 सालों में ये पहली बार हुआ है जब indian railway ट्रेनों का संचालन बंद कर रहा है।


भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया है। रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन (प्रीमियम ट्रेन भी शामिल) का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा। गौरतलब है कि भारतीय रेलवे रोज 20,000 से ज्यादा यात्री ट्रेनें संचालित करता है। इन ट्रेनों से हर रोज करीब ढाई करोड़ लोग सफर करते हैं। ये जानकर हैरानी होगी किमकेवल मुंबई की लोकल ट्रेनों से ही रोज 80 लाख लोग आते-जाते हैं। भारतीय ट्रेनों ने ये फैसला लेते हुए बताया कि इन ट्रेनों में बड़े पैमाने पर लोग यात्राएं करते हैं। इनमें भीड़ भी बहुत होती है, जिससे कोरोना वायरस बढ़ने के ज्यादा संभावना होती है।

166 साल बाद हो रहा है एेसा

आपको जानकार हैरानी होगी कि भारतीय यात्री ट्रेनों का इतिहास 166 साल पुराना है। यानी 166 साल पहले एेसा हुआ था। इतने सालों में भारतीय ट्रेनों लगातार चलती रही हैं। ट्रेनों का संचालन का संचालन इस तरह से कभी नहीं रोके है।

कई हादसों के बाद भी नहीं रोकी ट्रेनों

भारत में ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद दुनियाभर में दो विश्व युद्ध हुए। फिर बंटवारा हुआ। इसके अलावा भारत ने इस दौरान कई महामारियों का भी सामना किया लेकिन इससे पहले कभी एेसी नहीं हुआ। जो पहली बार एेसा हुआ।


टिकट कैंसिल करवाने पर मिलेगी पूरा पैसा

यदि आपने अपना टिकट बुक करवा लिया है। तो घबराने की बात नहीं है। रेलवे ने टिकट कैंसिल करवाने पर कोई चार्ज नहीं लेने का फैसला लिया है। रेलवे ने कहा है कि यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक इन टिकटों को कैंसिल करने के एवज में 21 जून तक पैसा लिया जा सकेगा। रेलवे ने कहा है कि यात्रियों को उसके सारे पैसे वापिस मिल जाएंगे। कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं कटेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.