क्वारंटाइन के दौरान एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा बने कुक, खाने में बना रहे हैं 'प्रॉन्स'

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। जिसके चलते तमाम फिल्मों की शूटिंग को भी रोक दिया है। सभी अभिनेता और अभिनेत्रियां घरों में सेल्फ आइसोलेशन में है। घरों में कैद होने की वजह से सभी बड़े ही अलग ढंग से अपना टाइम पास कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक् एक्ट्रर सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Siddharth Malhotra ) की एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में सिद्धार्थ खान बनाते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

बता दें डायरेक्टर करण जौहर ( Karan Johar ) की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ ( Student Of The Year ) से बॉलीवुड में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने धमाकेदार एंट्री मारी थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद भी किया गया। हाल ही सिद्धार्थ की फिल्म ‘मरजांवा’ ( Marjaavaan ) आई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। अपकमिंग की बात करें तो जल्द ही वो ‘शेरशाह’ ( Shershaah ) में दिखाई देगें। ये फिल्म परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा ( Vikram Batra ) की लाइफ पर आधारित है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.