कोरोना वायरस: जनता कर्फ्यू में 3700 ट्रेनें रद, 1000 उड़ाने भी कैंसिल

नई दिल्ली। भारतीय रेल ने शनिवार (आज) को कई रेलगाड़ियां रद्द कर दी हैं। रेलवे ने आज 709 ट्रेनें कैंसल कर दी। इसमें 584 रेलगाड़ियां पूरी तरह रद्द की गई हैं, जबकि 125 ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसल किया गया है।

ध्यान रहे कि कोरोना वायरस की वजह से आज रात से रविवार रात तक देश में रेल यातायात ठप रहेगा। PM मोदी के 'जनता कर्फ्यू' के पालन के आह्वान के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 10 बजे के बीच देश में रेल यातायात को पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है।

इस दौरान पहले से जो ट्रेनें चल रही हैं, उनको रास्ते के स्टेशनों पर रोक लिया जाएगा और यात्रियों को प्रतीक्षालयों में रखा जाएगा।

 

इस दौरान जो ट्रेनें पहले से चल चुकी होंगी और रास्ते में होंगी उनके यात्रियों को बीच में ही रोककर स्टेशन पर उतार लिया जाएगा और प्रतीक्षालयों, मुख्य हॉल आदि जगहों पर थोड़ी-थोड़ी दूरी बनाकर रखा जाएगा।

रेलवे ने अपने जोनल अधिकारियों से कहा है कि इस दौरान स्टेशनों पर नजर रखी जाए और यह भी सुनिश्चित की जाए कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.