ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग को बुझाएगा पाकिस्तान! सेना प्रमुख ने की पेशकश
इस्लामाबाद। ऑस्ट्रेलिया में बीते कई महीनों से आग ( Australia Fire ) लगी हुई है। इसमें दर्जनों लोगों की और 50 करोड़ से अधिक जानवरों की मौत हो चुकी है। आग इतनी भयंकर है कि उसके चलते आसपास के इलाके का मौसम भी तेजी से बदल रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तान ( Pakistan ) ने ऑस्ट्रेलिया को इस मुसीबत से बाहर निकालने का दावा किया है।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने दिया प्रस्ताव
दरअसल, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ( General Qamar Javed Bajwa ) ने जनरल हेडक्वार्ट्स में ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस फोर्स के उप-प्रमुख वाइस एडमिरल डेविड जॉनसन के साथ मुलाकात कर उन्हें ऑस्ट्रेलिया में लगी आग को बुझाने में मदद करने की पेशकश की। मीडिया ने शनिवार को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (AO) रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (RAN) के अधिकारी और बाजवा के बीच शुक्रवार को हुई इस मुलाकात की जानकारी दी।
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग का असर ऑकलैंड तक पहुंचा, धुएं से आसमां हुआ लाल
आपसी हित और क्षेत्रीय सुरक्षा के मामलों पर चर्चा
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मुलाकात में पाक सेना प्रमुख ने ऑस्ट्रेलिया में लगी आग से निपटने में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए डिफेंस फोर्स के प्रमुख जनरल एंगस जॉन कैंपबेल को दिए गए अपने प्रस्ताव को जॉनसन के समक्ष दोहराया। मुलाकात के बाद सेना द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि बैठक के दौरान आपसी हित और क्षेत्रीय सुरक्षा के मामलों पर चर्चा की गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment