पीएम इमरान के भतीजे ने फिर दिखाए तीखे तेवर, मामूली सी कार टक्कर पर मचाया हंगामा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ( Pakistan PM Imran Khan ) के भतीजे हसन नियाजी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे एक छोटी सड़क दुर्घटना के बाद एक यात्री से दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में दिख रहा है कि नियाजी दो पुलिसकर्मियों के सामने ही एक कार के चालक से अपशब्द बोल रहे हैं और उनकी कार में लात मार रहे हैं।

कार में लगी थी हल्की टक्कर

नियाजी ने जब उस यात्री का कॉलर पकड़ लिया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर झगड़ा रोक दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जफर अली मार्ग पर नियाजी और दूसरे व्यक्ति की कार में हल्की टक्कर लग गई, जिसके बाद नियाजी अपनी कार से निकले और दूसरे व्यक्ति को टक्कर के लिए जिम्मेदार बताते हुए उसके कार की चाबियां छीन लीं।

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग को बुझाएगा पाकिस्तान! सेना प्रमुख ने की पेशकश

मामला बढ़ता देख पुलिस ने किया हस्तक्षेप

उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों के बीच तेज बहस होती रही, और मामला बढ़ता देख पुलिस ने तुरंत मामला सुलझा दिया। मीडिया रिपोर्ट ने कहा कि इससे पहले भी एक अन्य वीडियो में नियाजी को वकीलों की रैली में शामिल होते देखा गया था जिसके बाद उन्होंने पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी पर हमला कर दिया था। इस पर उनकी बहुत आलोचना हुई थी। उन्हें बाद में हॉस्पिटल पर हमला करने वाले कई वकीलों के खिलाफ मामले में दोषी पाया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.