अरशद वारसी ने जॉन अब्राहम को गिफ्ट की 12 लाख की सुपर बाइक, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश
कौन नहीं जानता है कि जॉन अब्राहम (John Abraham) को बाइक से कितना प्यार है. हाल ही में उन्होंने पागलपंती (Pagalpanti) के कोस्टार अरशद वारसी को नए साल पर 12 लाख की बाइक BMW F750 GS गिफ्ट की है. बता दें कि जॉन अब्राहम और अरशद वारसी दोनों बाइक के दीवाने हैं. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक जॉन अब्राहम ने BMW F750 GS की फोटो अरशद वारसी को भेजी और पूछा कि ये बाइक कैसी है? इस पर वारसी ने बाइक की काफी तारीफ की. वारसी ने पूछा कि क्या आप ये बाइक खरीदने वाले हैं? तो जॉन अब्राहम ने कहा कि वह इस बाइक को अरशद के लिए खरदीना चाहते हैं. बता दें कि वारसी के पास पहले से ही डुकाटी (Ducati) और इंडियन स्काउट (Indiab Scout) बाइक है.
अरशद वारसी ने कहा कि उन्होंने जॉन को बाइक गिफ्ट करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माने और उन्होंने बाइक उनके पास भेज दी. इसके बाद अरशद ने ट्विटर पर ज़ॉन अब्राहम को इसके लिए धन्यवाद दिया. पिक्चर में अरशद वारसी बाइक के साथ पोज़ देते हुए दिख रहे हैं. इसमें बाइक ऑस्टिन यलो मैटेलिक कलर की दिख रही है.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment