आत्महत्या करने से पहले कुशल पंजाबी ने पत्नी से कही थी ये बात, एक्स गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा!

नई दिल्ली। अभिनेता कुशल पंजाबी की अचानक हुई मौत हर किसी के लिये हैरान कर देने वाली एक बुरी खबर थी। कुशल ने 27 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने के बाद उनके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। भले ही इस नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं ठहराया है। परतुं इसके अंदर की कहानी कुछ और ही कहती है उनकी मौत के बाद निजी जिंदगी से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार कुशल और उनकी पत्नी ऑड्री डॉलेन की बीच के सबंध कुछ अच्छे नही थे उनके बीच काफी मनमुटाव चल रहा था जिससे कुशल काफी डिप्रेशन में चल रहे थे।

punjabi-22.jpg

बताया जाता है कि कुशल ने रिश्ते को बचाने की आखिरी समय तक बुहत कोशिश की और पत्नि से मिलने के लिये वो मरने से कुछ दिन पूर्व ही शंघाई भी गए थे।

जानकारी के मुताबिक कुशल आखिरी बार जब पत्नी ऑड्री डॉलेन से बातचीत की तो पत्नी ऑड्री डॉलेन ने सुलह करने के इनकार कर दिया। कुशल ने इस बात को अपने दोस्तों से छिपा कर रखा कि वह पत्नी से सुलह करने गए थे। उन्होंने यही बताया कि वह पत्नी और बच्चे कियान से मिलने गए हैं। हालांकि कुशल के कुछ दोस्तों का कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें थीं। इस वजह से वो डिप्रेशन में थे।

बताया जाता है कि कुशल की एक्स गर्लफ्रेंड मेघना नायडू ने बताया है कि, 'मैं ये सुनकर हैरान हूं कि कुशल ने खुदकुशी कर ली है। कुशल एक खुश और उत्साहित रहने वाला इंसान था। मुझे उसके परिवार और बेटे के लिए बहुत बुरा लग रहा है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.