दिसंबर में ठंड ने तोड़ दिया 100 साल का रिकॉर्ड, श्रीनगर में जम गया डल झील का पानी

श्रीनगर। पूरे उत्तर-भारत में ठंड का सितम अपने चरम पर है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से तापमान अब माइनस में जाने लगा है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में भी तापमान 5 डिग्री से नीच पहुंच गया है। दिल्लू, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश ये वो राज्य हैं, जहां शीतलहर की वजह से लोगों की जान पर बन आई है। इन राज्यों ठंडी हवाओं का दौर चल पड़ा है। मौसम विभाग की मानें तो ये सिलसिला अभी दिसंबर के आखिरी तक और उसके बाद आधे जनवरी तक जारी रह सकता है। कई सालों के बाद ऐसा हुआ है कि दिसंबर महीने में इतनी कड़ाके की ठंड पड़ी है।
कश्मीर में जम गई डल झील
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में भी तापमान माइनस में जा चुका है। ठंड का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि श्रीनगर की डल झील का पानी जम चुका है। कश्मीर में सिर्फ डल झील ही नहीं बल्क कई जलस्त्रोतों में पानी बर्फ की चादर में तब्दील हो चुका है। जम्मू और श्रीनगर के दिन के तापमान में सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस का अंतर है। जम्मू में दिन का तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि श्रीनगर का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
लेह में -18 डिग्री पहुंचा तापमान
वहीं, लेह गुरुवार को सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा उत्तराखंड में भी आठ शहरों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकार्ड किया गया। वहीं, चमोली के जोशीमठ और कुमाऊं के मुक्तेश्वर में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। हिमाचल में भी छह स्थानों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment