महापर्व का तीसरा दिन: आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती

आज लोक अस्था के महापर्व के तीसरा दिन है। आज की शाम व्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर अर्घ्य देंगे और रविवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा।

[MORE_ADVERTISE1]Chhath Mahaparva[MORE_ADVERTISE2]

शुक्रवार की शाम खरना के साथ ही व्रतियों का 36 घंटों का निर्जला व्रत शुरू हो गया था। इस दौरान व्रतियों रातभर जगकर छठी मइया के लिए प्रसाद तैयार किया और आज छठ घाट पर जाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी।

[MORE_ADVERTISE3]Chhath Mahaparva

रवि योग में सूर्य को अर्घ्य

इस बार छठ व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य रवि योग में देंगे। इस योग का संबंध भगवान भास्कर से है। माना जाता है कि यह योग सभी बाधाओं को दूर करने वाला है।

Chhath Mahaparva

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व

चार दिनों के लोक आस्था के महापर्व नहाय-खाय से शुरू हुआ है। 31 अक्टूबर ( गुरुवार ) को नहाय-खाय था। 1 नवंबर ( शुक्रवार ) को खरना, आज यानी शनिवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 3 नवंबर ( रविवार ) को उगते सूर्य हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और इसके साथ ही महापर्व का संपन्न हो जाएगा।

Chhath Mahaparva

शुभ मुहूर्त

अस्ताचलगामी अर्घ्य: 2 नवंबर, 5.35 बजे

उदयीमान अर्घ्य: 3 नवंबर, 6.31 बजे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.