Weather Update: पुणे में भारी बारिश और दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत, बाढ़ जैसे हालात

नई दिल्‍ली। महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार और गुरुवार की दरम्‍यानी रात भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार साल की एक बच्‍ची भी शामिल है। ये हादसा पुणे के सहाकार नगर में हुआ। सहाकार नगर में राहत और बचाव कार्य जारी है। बचाव दल के कार्यकर्ता युद्धस्‍तर पर बचाव कार्य में जुटे हैं।

पुणे और उसके आसपास के कई निचले इलाकों में बुधवार को भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई। भारी बारिश लगातार चार घंटे तक हुई। फायर ब्रिगेड के प्रमुख प्रशांत रैंपिसे ने कहा कि सिंहगढ़ रोड, धनकवाड़ी, बालाजीनगर, अंबेगांव, सहकार नगर, पार्वती, कोल्वाडी और किरकटवाड़ी में जल-भराव की सूचना है।

पुणे के जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने इस क्षेत्र में भारी बारिश के बाद शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों- पुरंदर, बारामती, भोर और हवेली तहसील में गुरुवार को छुट्टी की घोषणा की है।

बता दें कि पुणे में बीते कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है। पुणे के कात्रज और सिंहगड इलाके में स्थित नवले हॉस्पिटल इलाके में और कंपाउंड में बारिश के पानी से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं कुछ इलाकों में पेड़ भी गिर गए। सिंहगड इलाकेे मेंं नहर के पास से एक व्‍यक्ति का शव भी वरामद हुुुआ हैैै



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.