PoK के बाद अब तेज झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, 6.5 तीव्रता वाले भूकंप से मचा हड़कंप

जकार्ता। पाकिस्तान और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में दहशत मचाने के बाद अब भूकंप के झटकों ने इंडोनेशिया को दहलाया है। गुरुवार को इंडोनेशिया में भूंकप के तेज थर्रराहट महसूस की गई, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई।

9.9 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) की माने तो भूकंप का केंद्र मध्य इंडोनेशिया में मलूक प्रांत में सेरम द्वीप के पास लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर था। यह एपीसेंटर 9.9 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता अधिक होने के बाद भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

सुनामी का भी अलर्ट नहीं

इसके साथ ही मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने भूकंप के बाद किसी तरह की सुनामी का भी अलर्ट जारी नहीं किया है। आपको बता दें कि, इंडोनेशिया में बार-बार भूकंप आने का कारण है इसकी भौगोलिक स्थिति है। दरअसल, इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के बेसिन 'रिंग ऑफ फायर' पर बसा हुआ है, जो कि भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट की चपेट में है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.