इसरो सेंटर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी, चंद्रयान-2 पर साझा करेंगे जानकारी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार सुबह 8 बजे इसरो कंट्रोल सेंटर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री चंद्रयान-2 की लाइव स्क्रीनिंग देखने के लिए बेंगलुरु स्थित इसराकें के मुख्यालय पहुंचे थे। आपको बता दें कि चंद्रयान-2 के अंतिम चरण में भारत का मून लैंडर विक्रम से समय संपर्क टूट गया।
यह तब हुआ वह जब विक्रम शनिवार तड़के अपने मिशन को पूरा करने के लिए चांद की सतह पर पहुंचने ही वाला था।
#WATCH Bengaluru: "Why President? Why not Prime Minister?", says PM Modi when a student, selected through ISRO's 'Space Quiz' competition to watch the landing of Vikram Lander along with him, asks him, ''My aim is to become the President of India. What steps should I follow?'' pic.twitter.com/rhSlY1tMc4
— ANI (@ANI) September 6, 2019
आपको बता दें कि इसरों के इस मिशन में 978 करोड़ रुपए की लागत आई थी। लेकिन चंद्रयान-2 मिशन पर अब आशंका बढ़ गई है।
चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बाद जहां सेंटर में मौजूद इसरो के वैज्ञानिकों में भारी निराशा का भाव छा गया, वहीं पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आपने बेहतरीन काम किया है।
यह कोई कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। पीएम ने कहा कि निराश होने की कोई जरूरत नहीं है, जीवन में उतार-चढ़ाव चलते रहते हैं।
#WATCH Bengaluru: Prime Minister Narendra Modi interacted, earlier tonight, with the students from across the country, who were selected through ISRO's 'Space Quiz' competition to watch the landing of #VikramLander along with PM. pic.twitter.com/OACnHPBjkX
— ANI (@ANI) September 6, 2019
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी इसरों के वैज्ञानिकों का हौंसला बढ़ाने के लिए शनिवार सुबह 8 बजे इसरो सेंटर से देश को संबोधित करेंगे।
इस दौरान वह वैज्ञानिकों से भी बातचीत भी करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment