Aaj Ka Ank Jyotish: आज किन अंक वालों के लिए शुभ रहेगा शनिवार

अंक 01 : भविष्य को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम करना पड़ सकता है। आज का समय थकान मिटाने के बजाए दूसरे कार्यों में जाया हो सकता है। अनुकूलता के लिए पक्षियों के दानापानी की व्यवस्था करें।

अंक 02 : अनुशासन का महत्व को नकारकर परीक्षा में सफल होना संभव नहीं है। जहां तक हो सके अनुशासित रहने का प्रयत्न करें। पूरा समय भजन किर्तन व सत्संग में व्यतित होगा। अनुकूलता के लिए श्रीगणेशजी को पचरंगी धागे की माला चढ़ाएं।

अंक 03 : साझेदारी के कारोबार में अहम् की भावना का त्याग करते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ कामकाज को आगे ले जाने का प्रयत्न करें। अतिरिक्त धनार्जन बेहद तीव्र गति से होगा। अनुकूलता के लिए सरस्वती जी के वैदिक मंत्र का जप करें।

अंक 04 : कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए पूंजी की व्यवस्था न हो पाने से मन में बेचैनी रहेगी। रिश्तेदारी में मुक्त हाथों से खर्चा करने से अपने को बचाकर रखें। अनुकूलता के लिए किसी भी व्यक्ति से उपहार लेने से बचें।

अंक 05 : भौतिक जीवनशैली से उबकर शांति की तलाश में वैराग्य को भी सहारा मानने लगेंगे। कुसंगति के कारण जमा पूंजी का नुकसान हो सकता है। सतर्कता से काम लें। अनुकूलता के लिए दिये गए दान को गोपनीय रखने का प्रयास करें।

अंक 06 : व्यस्तता से भरी जिंदगी में जीवनसाथी की खुशियों को नजरअंदाज न करें बल्कि उसे भावनात्मक सहारा दें। व्यक्तिगत संबंधों में आपसी सामंजस्य मन को सुकून पहुंचाएगा। अनुकूलता के लिए गाय के दूध से बने घी का यथाशक्ति दान करें।

अंक 07 : दोस्तों के मध्य कामकाज का महत्वपूर्ण समय बिताना नुकसानदायी साबित हो सकता है। सृजनात्मक व विलासिता पूर्ण जीवन जीने में दोनों स्तर पर खुब धन खर्च होगा। अनुकूलता के लिए प्रत्येक कार्य तय समय पर करें।

अंक 08 : कोर्ट-कचहरी के मामलों को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाना भविष्य में अपने हित में रहेगा। अत्याधिक व्यसनों को रोक न पाने के कारण दुष्परिणाम सामने आने लगेंगे। अनुकूलता के लिए अपने से वरिष्ठजन का अपमान करने से बचें।

अंक 09 : घर परिवार के प्रति भविष्य की चिंताओं को पालने के बजाए वर्तमान को सवांरने की कोशिश करें। जनहित के कार्यों को अपेक्षा की भावनाओं से परे हटकर करते रहना होगा। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल कुछ देर राम नाम जपें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.