PKL: यू मुंबा ने गुजरात को हराकर दर्ज की शानदार जीत

जयपुर। यू-मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स को 31-25 से हराकर शानदार जीत दर्ज की है।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में दोनों टीमें पहले हाफ में 16-16 की बराबरी पर थी। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।

यह भी पढ़ेंः

पति के गलत कामों के चलते बैन हुई थी धोनी की टीम CSK, अब पत्नी बनने जा रही है क्रिकेट की नई 'बॉस'

यहां तक की मैच के 27वें और 30वें मिनट में भी स्कोर बराबरी पर था। लेकिन मुंबा की टीम इसके बाद और तीन अंकों की बढ़त हासिल कर ली और फिर उसने 37वें मिनट में गुजरात को ऑल आउट करके जीत अपने नाम कर ली।

इस जीत के बाद यू-मुंबा की टीम 53 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं गुजरात 9वें पहुंच गई है। विजेता यू-मुंबा के लिए अभिषेक सिंह ने सुपर 10 लगाया तो वहीं गुजरात के लिए रोहित गूलिया ने नौ प्वॉइंट लिए।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.