इमरान की किरकिरी पर भड़के पाक रेलमंत्री, कहा-अब उठ गया अमरीका से भरोसा
इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान दोनों के प्रधानमंत्री इस वक्त अमरीका दौरे पर हैं। हालांकि, इस दौरान जहां एक ओर पीएम मोदी का शानदार तरीके से स्वागत हुआ है तो वहीं इमरान खान को लेने अमरीका का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। सिर्फ पाकिस्तानी नेता ही इमरान खान को रिसीव करने एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।
पाकिस्तानी के रेल मंत्री शेख राशिद भड़के
इमरान खान की इस बेईज्जती पर जहां एक ओर पाकिस्तानी पत्रकार और सोशल मीडिया ही उसकी खिल्ली उड़ा रहे थे, तो वहीं अब पाकिस्तान कैबिनेट के एक मंत्री ने भी इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तानी के रेल मंत्री शेख राशिद पाकिस्तानी पीएम की अनदेखी पर भड़क गए। उन्होंने कहा अब अमरीका पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
अमरीका पर नहीं रहा भरोसा
राशिद ने कहा, 'अमरीका का रूख देखकर साफ है कि अब कश्मीर मामले पर उसपर भरोसा नहीं किया जा सकता। अब सिर्फ चीन ही है जिसकी दोस्ती पर पाकिस्तान विश्वास कर सकता है।' आपको बता दें कि इमरान खान सऊदी प्रिंस द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष विमान से न्यूयॉर्क पहुंचे थे। उनके स्वागत बेहद साधारण तरह से हुआ। इसके बाद तो खुद पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग मीम्स शेयर करके इमरान खान का मजाक बनाया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment