Monsoon Update: दिल्‍ली एनसीआर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, 14 राज्‍यों भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के इलाकों में 16 और 17 सितंबर की दरम्‍यानी रात बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश की वजह से मंगलवार सुबह दिल्‍ली एनसीआर का मौसम सुहाना हो गया।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकती है।

rain-delhi.jpg

14 राज्‍यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्‍ली एनसीआर के अलावे 14 राज्‍यों में बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून रेखा बीकानेर और जयपुर के करीब से गुजर रही है। ऐसे में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हिमालय के आसपास के क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में हवा की स्पीड लगभग 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

मछुआरों को दी चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गति से हवाएं चलने की संभावना है। तेज हवा की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अरब सागर के आसपास रहने वाले मछुआरों को समुद्र से दूर रहने को कहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.