पीएम मोदी के जन्मदिन पर नेपाली प्रधानमंत्री ने दी खास बधाई, तीन भाषाओं में किया ट्वीट

काठमांडू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 69वां जन्मदिन है। पीएम मोदी को देशभर के लोग, नेताओं-अभिनेताओं से प्यार भरे संदेश मिल रहे हैं। लेकिन ये बात पीएम मोदी की है कि देश ही नहीं विदेशों में भी उनके जन्मदिन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पीएम मोदी को बेहद खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है।

तीन अलग-अलग भाषाओं में बर्थडे विश

नेपाली पीएम ने मंगलवार को मोदी के 69वें जन्‍मदिन पर तीन अलग-अलग भाषाओं में बर्थडे विश किया। ओली ने हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ गुजराती भाषा में पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं है। अपने अंग्रेजी ट्वीट में उन्होंने लिखा 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्‍मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और खुशहाली की कामना करता हूं। हम आगे भी नेपाल-भारत संबंधों को मजबूती देने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।'

ट्रेंड में है पीएम मोदी का बर्थडे

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सोशल मीडिया उनके लिए बधाई संदेशों से पटा हुआ है। उनके जन्मदिन से जुड़े सात अलग-अलग ट्विटर हैशटैग ट्रेंड में चल रहे हैं। इनमें से #happybirthdaynarendramodi चार्ट में सबसे ऊपर है। जबति #HappyBirthdayPM #ShriNarendraModi दूसरे और पाचवें स्‍थान पर चल रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.