चयनकर्ता नहीं कर रहे इस युवा खिलाड़ी की कद्र, दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ फिर जड़ा सैंकड़ा

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम के सेलेक्शन में कई युवा खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया था। उनमें गुजरात के प्रियांक पांचाल का भी नाम शामिल था, लेकिन इस खिलाड़ी ने एकबार फिर से भारतीय टीम में एंट्री के लिए अपने दावेदारी को मजबूत कर दिया है। प्रियांक ने एकबार फिर से दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। सीरीज के दूसरे मैच में प्रियांक ने शतकीय पारी खेल चयनकर्ताओं का ध्यान एकबार फिर अपनी तरफ खींचा है।

प्रियांक ने पहले और तीसरे विकेट के लिए की अहम साझेदारी

प्रियांक की पारी की बदौलत ये मैच ड्रॉ रहा और टीम इंडिया ने दो मैचों की इस सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज कर ली। दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रियांक पांचाल ने 192 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। उन्होंने इस मुकाबले में पहले विकेट के लिए अभिमन्यू ईश्वरन के साथ 94 रन और फिर तीसरे विकेट के लिए करुण नायर के साथ 92 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में करुण नायर ने भी 51 रनों का योगदान दिया।

पिछली 51 मैचों में प्रियांक ने जड़े हैं 17 शतक

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए प्रियांक पांचाल और अभिमन्यु ईश्वरन के चयन की बात चल रही थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को बतौर ओपनर टीम में शामिल किया। प्रियांक पांचाल घरेलू क्रिकेट में पिछले काफी समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। गुजरात के इस खिलाड़ी ने पिछले 51 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 61 की औसत से 81 पारियों में कुल 4431 रन बनाए हैं। इन पारियों में उन्होंने 17 शतक व 16 अर्धशतक लगाए हैं। इन शतकों में दस बार उन्होंने 140 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इसमें दो बार दोहरा शतक और एक बार एक तिहरा शतक भी शामिल है। 2016-17 रणजी सीजन में उन्होंने 1310 रन बनाए थे जो एक रिकॉर्ड था।

प्रियांक का फर्स्ट क्लास करियर

29 साल के प्रियांक पांचाल ने अब तक 88 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 47.37 की औसत से कुल 6301 रन बनाए हैं। उनके नाम पर 22 अर्धशतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 314 रन है। वहीं लिस्ट एक के 58 मैचों में उनके नाम पर 2235 रन हैं। 129 उनका बेस्ट स्कोर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.