अमरीका ने आतंकी हमले पर की कार्रवाई, सऊदी अरब में अतिरिक्त सेना भेजने की तैयारी
वाशिंगटन। अमरीका ने बीते सप्ताह सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हुए आतंकी हमले के बाद अपनी अतिरिक्त सेनाएं भेजेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने इससे जुड़े एक प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार सेनाएं और उनके जरूरी उपकरण भेजने के साथ मिसाइल सुरक्षा प्रणाली और वायुसेना को तैनात करने पर ध्यान दिया जा रहा है।
पाकिस्तानी सेना के चंगुल से भागी यह महिला, अब अमरीका जाकर किया बड़ा खुलासा
पेंटागन का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की तत्काल कार्रवाई को लेेकर निर्णय लिया है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह सऊदी अरब की कंपनी अरामको के दो संयंत्रों पर ड्रोन से हमला हुआ था। इस हमले में संयंत्रों में आग लग गई। इससे तेल उत्पादन पर असर पड़ा। अमरीका ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है।
ट्रंप प्रशासन में सुरक्षा सचिव मार्क एस्पर के अनुसार सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हुए आतंकी हमले के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई है। यह कदम सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के उस आग्रह के बाद उठाया गया। इसमें उन्होंने अपने क्षेत्र की सुरक्षा की दृष्टि से वायुक्षेत्र व मिसाइल सुरक्षा प्रणाली में सुधार के लिए मदद मांगी थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment