जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचल से मोदी कैबिनेट की आपात बैठक तक, इन 8 खबरों पर रहेगी नजर

1. जम्मू-कश्मीर में सियासत तेज

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती हुईं नजरबंद
NC नेता उमर अब्दुल्ला को भी किया गया नजरबंद
घाटी में स्कूल और कॉलेज आज रहेंगे बंद
जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू

2. मोदी कैबिनेट की बैठक आज

सुबह 9 बजे होगी कैबिनेट की अहम बैठक
बैठक में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
जम्मू-कश्मीर पर भी हो सकती है चर्चा
घाटी को लेकर देश में सरगर्मी तेज

3. राज्यसभा में पेश होगा जम्मू-कश्मीर आरक्षण बिल

गृह मंत्री अमित शाह पेश करेंगे बिल
बिल पर हंगामा होने के आसार
1 जुलाई को लोकसभा से पास हुआ था बिल
बिल में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण

4. आज दिल्ली शिफ्ट हो सकता है कुलदीप सिंह सेंगर

सेंगर और उसके साथी शशि सिंह अदालत में हो सकते हैं पेश
दिल्ली की एक अदालत में आज हो सकती है दोनों की पेशी
एक अन्य आरोपी को 6 अगस्त को पेश होने का आदेश
बलात्कार का आरोपी है कुलदीप सिंह सेंगर

5. IRCTC घोटाले मामले पर सुनवाई आज

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी सुनवाई
आरोप तय करने पर हो रही है बहस
पिछली सुनवाई में CBI ने आरोप तय करने के लिए पक्ष रखा था
लालू प्रसाद का परिवार है इस केस में आरोपी

6. आज से शुरू होगा आठ देशों की सेनाओं का युद्धाभ्यास

राजस्थान के जैसलमेर में होगी युद्धाभ्यास
बेलारूस, रूस, चीन, कजाकिस्तान
उज्बेकिस्तान, आर्मेनिया, जिम्बाब्वे की सेनाएं
जैसलमेर के मिलिट्री स्टेशन में पहुंच चुकी हैं

7. सज्जन कुमार की याचिका पर सुनवाई आज

जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
CBI ने जमानत का विरोध किया था
सज्जन कुमार के खिलाफ अपराध साबित हो चुके हैं- CBI
सिख दंगा मामले में सज्जन को उम्रकैद की सजा

8. देश के कई राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश

11 राज्यों में 5 अगस्त को अच्छी बारिश की संभावना
दिल्ली-NCR में भी होगी अच्छी बारिश
बारिश को लेकर MP में 24 घंटे का अलर्ट
राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में बारिश के लिए इंतजार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.