जम्मू-कश्मीर: धारा 144 लागू, मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती
नई दिल्ली। जम्मू- कश्मीर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालात को देखते हुए राज्य में धारा 144 लगा दी गई है। मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दिया गया है। वहीं स्कूल कॉलेजों को भी अगामी आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। जम्मू इलाके में CRPF की 40 कंपनियां तैनात है। प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की भी हिदायत दी है।
पर्यटकों के लौटने का सिलसिला जारी
वहीं कश्मीर से पर्यटकों के लौटने का सिलसिला जारी है। लगातार लोग वहां से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि आवागमन के साधनों की कमी से यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा ।
ये भी पढ़ें: फारूक अब्दुल्ला बोले- कश्मीर के लिए ये सबसे बुरा वक्त, भारत-पाक तनाव बढ़ाने वाला कोई कदम ना उठाएं
Jammu & Kashmir: Security tightened in Jammu in view of the imposition of section 144 from 6 am, today. pic.twitter.com/g5XndHNWK9
— ANI (@ANI) August 5, 2019
सूत्रों के मुताबिक संसद में आज सरकार कश्मीर मुद्दे पर जवाब दे सकती है।
भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती
सूत्रों के मुताबिक 6,000 से अधिक पर्यटक कश्मीर छोड़ चुके हैं। पर्यटकों को छोड़ने से पर्यटन क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है। श्रीनगर की हर सड़कों पर पैरामैलेट्री फोर्सेज को लगाया गया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वो किसी तरह से नहीं घबराए। सबकुछ सामान्य है।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर को आजादी के बाद से जिसका इंतजार था, अब वही होगा: रामदेव
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment